फिल्म ’83’ में ऐसी दिखेंगी दीपिका पादुकोण!

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी आने वाली फिल्म ’83’ में क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव की पत्नी रोमी देव के रूप में अपना पहला लुक शेयर किया।

तस्वीर में दीपिका अपने पति व अभिनेता रणवीर सिंह की ओर देखकर मुस्कुराते नजर आ रही हैं, जो फिल्म में कपिल देव की भूमिका में हैं।

ब्लैक टॉप और पिच कलर के बॉटम संग छोटे बालों में नजर आ रही दीपिका का लुक इसमें काफी अलग है।

दीपिका का अलग लुक-

https://www.instagram.com/p/B8u7p-ajVLO/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

तस्वीर के साथ कैप्शन में दीपिका ने लिखा, ‘भारतीय खेल के इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित क्षणों में से एक पर आधारित इस फिल्म में एक छोटा, लेकिन महत्वपूर्ण हिस्सा निभाना सम्मान की बात है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘अपने पति की पेशेवर व व्यक्तिगत ख्वाहिशों की सफलता में एक पत्नी कितनी अहम भूमिका निभाती है, यह मैंने मेरी मां में बहुत करीब से देखा है और ’83’ कई मायनों में हर उस महिला को समर्पित है, जो अपने पति के सपनों को खुद के सपनों के पहले रखती है।’

अप्रैल में होगी रिलीज-

https://www.instagram.com/p/B8u7sYPDw20/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

फिल्म को दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, साजिद नाडियाडवाला, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट और 83 फिल्म लिमिटेड ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह ने पोस्ट की अपनी तस्वीर तो भड़की दीपक, किया ये कमेंट!

यह भी पढ़ें: ‘छपाक’ की शूटिंग पूरी होते ही दीपिका ने क्यों जला दिया अपना मेकअप

 

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More