विदाई परेड के दौरान होमगार्ड ने किया खुद को आग के हवाले

0

विवादों के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले यूपी पुलिस के आईपीएस अधिकारी डॉ. सूर्य कुमार शुक्ल के डीजी होमगार्ड केपद से रिटायर होने पर फेयरवेल परेड का आयोजन किया गया। विदाई परेड के दौरान एक होमगार्ड ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में होमगार्ड को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

परेड के दौरान होमगार्ड ने लगाई खुद को आग-

बता दें कि राजधानी लखनऊ में जेल रोड पर स्थित होमगार्ड मुख्यालय में शुक्रवार को डॉ. सूर्य कुमार शुक्ल के सेवानिवृत्त होने पर विदाई परेड का आयोजन किया गया।

Also Read :  यूपी की 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवपाल की ‘सेक्यूलर मोर्चा’

परेड के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बरेली के फुनन नगर निवासी एक होमगार्ड ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली और आत्मदाह का प्रयास किया।

आत्मदाह करने का प्रयास करने वाला होमगार्ड हो चुका है बर्खास्त-

जानकारी के मुताबिक, होमगार्ड का नाम राम नाथ है, जो कि कंपनी नंबर-27 बरेली का है। बताया जा रहा है कि आत्मदाह करने का प्रयास करने वाला होमगार्ड को बर्खास्त किया जा चुका है, इसी कारण वह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचा था।

आग लगने से होमगार्ड 60 प्रतिशत तक झुलस चुका है

लखनऊ के सिविल अस्पताल में होमगार्ड भर्ती गंभीर हालत में होमगार्ड को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से वह भाग निकला। इसके बाद उसे दोबारा फिर से भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि आग लगने से होमगार्ड 60 प्रतिशत तक झुलस चुका है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More