दोस्त से अवैध संबंध के शक में पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या

husband killed wife maharashtra

पति पत्नी का रिश्ते में विश्वास का होना बहुत जरूरी है। लेकिन अगर विश्वास की जगह शक ले लेता है तो अंजाम बेहद खतरनाक भी हो सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ महाराष्ट्र के कुरार में यहां पुलिस ने गुरुवार को एक 38 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

इस व्यक्ति पर कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है। आरोपी का नाम दिनेश परशुराम मोरे हैं। आरोपी सिक्योरिटी के तौर पर काम करता है। दंपति के तीन बच्चे हैं।

कुरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ इंस्पेक्टर बाबासाहेब सालुंखे ने बताया कि दिनेश परशुराम मोरे ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया।

अवैध संबंध का शक-

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी और दोस्त के बीच अवैध संबंध है। पीड़िता पर हमला करने के बाद मोरे घटनास्थल से भाग गया और इलाके में छिप गया लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका के चेहरे और गर्दन पर चोट के कई निशान हैं। मोरे को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और आर्म्स एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के बूंदी में नदी में गिरी बारातियों से भरी बस, 24 की मौत

यह भी पढ़ें: उप्र के अंबेडकर नगर में एसएचओ का शव घर में फंदे पर लटका मिला

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)