शर्मनाक: यूपी में सरेआम की छेड़खानी, वीडियो वायरल

0

ऐसा लगता है जैसे यूपी में कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज रह ही नहीं गयी है। यहां जैसे चुनी हुई सरकार का राज न होकर अपराधियों का राज आ गया है। कोई भी बदमाश किसी के साथ कुछ भी कर सकता है।

अब उत्तर प्रदेश के रामपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गांव में करीब दर्जनभर लोगों ने न केवल दो लड़कियों के साथ छेड़खानी की बल्कि घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। सोशल मीडिया में घटना के वायरल हुए वीडियो को देख कर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे। घटना 26 मई की बताई जा रही है।

बहरहाल पुलिस इन मनचलों की तलाश में जगह जगह ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उस से पूछ ताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक अभी जांच चल रही है और ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पीड़ित लड़की कहां की रहने वाली है और आरोपी मनचलों ने इस घटना को अंजाम क्यों दिया?

ज्ञात हो कि मनचलों पर काबू पाने के लिए यूपी की योगी सरकार ने हर थाने पर एंटी रोमियो स्कवॉयड का गठन कर रखा है लेकिन फिर भी मनचलों पर पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। यूपी के लॉ एंड आर्डर की पोल खोलने वाली ये घटना रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के कुआ खेड़ा गांव की है।

खबरों के मुताबिक कुआ खेड़ा गांव में दो लड़कियां एक लड़के साथ बैठी हुईं थीं। तभी वहां करीब दर्जनभर मनचले आ गए और प्रेमी-प्रेमिका होने के शक में उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं एक लड़की के साथ इन गुंडों ने जबरदस्ती अश्लीलता की और उसके साथ रेप करने की कोशिश भी की, जिससे लड़की बेहोश हो गयी। इस दौरान दूसरी लड़की और लड़का मनचलों से रहम की भीख मांगते रहे लेकिन उन्होंने इनकी एक नहीं सुनी।

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां ने उत्तर प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि अब एक ही रास्ता बचता है कि छेड़छाड़ से बचने के लिए बेटियां अपने घर से न निकलें।

रविवार को मीडिया से मुखातिब पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा, “मेरी सलाह है कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं और बेटियां अब घर में ही रहें।

रोज सरेराह दर्जनों जगह पर दुष्कर्म व छेड़छाड़ की घटनाओं से हमारा प्रदेश शर्मिदा है।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More