साक्षी से पहले इनके प्यार में पड़े थे धोनी, सातों जन्म साथ रहने की खाई थी कसम, लेकिन…

0

भारतीय क्रिकेटर और इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संयास ले लिया। महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान है जिनकी कप्तानी में टीम ने तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती है।

इस खास मौके पर हम धोनी की लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं। बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि धोनी साक्षी नहीं किसी और लड़की से शादी से करना चाहते थे।

इनसे शादी करना चाहते थे धोनी-

Transport-Department-Dhoni-Hummer

भारत के पूर्व कप्तान साक्षी से नहीं बल्कि प्रियंका झा से शादी करना चाहते थे। धोनी की बायोपिक द अनटोल्ड स्टोरी में भी धोनी और प्रियंका की लव स्टोरी को दिखाया गया है।

धोनी और प्रियंका की पहली मुलाकात उस वक्त हुई थी, जब वे सिर्फ 20 साल के थे। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी उस वक्त इंडिया इलेवन में जगह पाने के लिए कमर कस रहे थे। इस दौरान वे और प्रियंका एक दूसरे को प्यार करने लगे और दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

प्रेमिका के निधन के बाद टूट गए धोनी-

DHONI BIRTHDAY

प्रियंका का निधन 2002 में एक दुघर्टना में हो गया था। इस घटना के बाद वे पूरी तरह से टूट गए थे। तब उनके करीबी लोगों को डर सताने लगा था कि कहीं वे क्रिकेट से दूर ना हो जाएं। लेकिन उस वक्त धोनी ने अपने आप को संभाला।

इस घटना के बाद धोनी ने खुद को संभाला। उन्होंने 4 जुलाई 2010 को शादी करके सबको चौंका दिया। धोनी ने साक्षी सिंह रावत के साथ शादी के बंधन में बंधे। दोनों को एक बच्ची है, जिसका नाम जीवा है।

यह भी पढ़ें: धोनी रिटायर : दुनिया के इकलौते कप्तान, जिनकी कप्तानी में टीम ने जीती तीनों ICC ट्रॉफी

यह भी पढ़ें: जब दादा ने धोनी को दे दी अपनी जगह !

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More