2019 में एकजुट क्यों? 2014 में अकेले लड़े थे अब भी अकेले लड़ो : डिप्टी सीएम

0

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्या ने रविवार को हरदोई में सपा और बसपा  (SP and BSP)पर निशाना साधा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि बुआ भतीजे की सरकार ने कोई काम नही किया है। दस साल के काम से ज्यादा दो साल में काम किया।

सपा और बसपा के पाप के खड़े भर गए हैं

डिप्टी सीएम ने कहा कि जनता मोदी के साथ जाएगी। देश के अंदर बांटने  की राजनीति होती थी। अब गरीब के विकास की बात होती है। कांग्रेस का चरित्र खराब है इसलिए बौखलाई हुई है। कांग्रेस के ऐसे कारनामों के कारण ही कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। भाजपा ही कांग्रेस के कारनामों से निजता दिएलाएगी। सपा और बसपा के पाप के खड़े भर गए हैं।

2019 में 73 सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे

विपक्षी कहते हैं मोदी कोई काम नहीं किया। सपा बसपा गठबंधन पर डिप्टी सीएम ने कहा कि तो 2019 में एकजुट होने का काम क्यों? 2014 में अकेले लड़े थे अभ भी अकले लड़ो। जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है। 2019 में 73 सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे।

Also Read :  SP-BSP गठबंधन पर CM का तंज, जब पैरों के नीचे खिसकी जमीन तो मिलने लगे गले

आपको बता दें कि बीत कुछ दिनों से सपा और बसपा गठबंधन की खबरे सीडिया में प्रमुखता से छाई थी। इसके बाद सीएम योगी ने भी तंज कसा था। कहा था कि जम अपने पैरों के नीचे से जमीन खिसकती देखी तो गले मिलने लगे है लोग।

मायावती के जन्मदिन पर हो सकता है ऐलान

मायावती के जन्मदिन के दिन गठबंधन का ऐलान किया जा सकता है। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार एसपी और बीएसपी कांग्रेस को इस गठबंधन से अलग रखने की अटकलें सामने आ रही है। साथ ही तीन सीटें आरएलडी को दिए जाने की भी खबरें मीडिया में आ रही हैं।

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार बीएसपी को 38 सीट जबकि एसपी को 37 सीट दिए जाने पर गठबंधन हो सकता है। साथ ही आरएलडी को तीन सीटें दी जा सकती है जबकि कांग्रेस के लिए दो सीटों की खबरें आ रही हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More