नितीश के खिलाफ जनादेश रैली निकालेगें : तेजस्वी

0

बिहार के चंपारण से बुधवार ‘जनादेश अपमान यात्रा'(journey’) शुरू करने के लिए राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार को पटना स्थित अपने आवास से रवान हुए।

बिहार में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बुधवार’जनादेश अपमान यात्रा’ शुरू करने जा रहे हैं इस के लिये वो पटना स्थित अपने आवास से रवाना हुये ।

read more :  विजेंदर ने चीनी मुक्केबाज को किया ढेर

 मां ने तिलक लगा के विदा किया 

तेजस्वी की मां एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उन्हें तिलक लगाकर विदा किया। यात्रा पर निकलने के पूर्व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में जनादेश का अपमान किया है। उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, “वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुक्त भारत बनाने की बात करते थे, परंतु आज उसी की गोद में जा बैठे हैं। नीतीश कुमार ने मैदान से हटकर यह साबित कर दिया कि वह रणछोड़ हैं।”

उन्होंने कहा कि पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से प्रारंभ होने वाली इस यात्रा के दौरान वह ‘नीतीश कुमार द्वारा जनादेश के अपमान’ की कहानी लोगों को बताएंगे तथा यह भी बताएंगे कि यहां के लोगों ने जिसे सत्ता से हटाया था, आज उसी के साथ नीतीश कुमार हो गए हैं।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक तेजस्वी बुधवार को मोतिहारी में गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रार्थना सभा में भाग लेंगे। इसके बाद वह अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे।

वह इसी दिन जानकी देवी कन्या उच्च विद्यालय, माधोपुर में एक आमसभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद शिवहर के लिए रवाना हो जाएंगे। शिवहर के जिला समाहरणालय मैदान में तेजस्वी गुरुवार को एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में भी इसी दिन अलग-अलग जनसभा को संबोधित करने का कार्यकम है। इसके बाद वह पटना लौट आएंगे।

इस यात्रा में तेजस्वी यादव के साथ राजद के कई अन्य नेता भी शामिल होंगे।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More