इतिहास के पन्नों में 13 दिसंबर

0

जर्नलिस्ट कैफे खबरों के साथ-साथ आपको देश-विदेश में घटित घटनाओं के बारे में भी जानकारियां देता है। हर दिन सुबह तारीख के हिसाब से इतिहास में घटित घटनाओं के बारे में हम आप को बताते हैं। जिससे तमाम तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को इतिहास से संबंधित घटनाओं के बारे में पता चल सके। आज का इतिहास के माध्यम से जर्नलिस्ट कैफे उन लोगों के बारे में आपको बताता है जिन्होंने इस देश के लिए अपना सबकुछ बलिदान कर दिया, साथ ही आज के दिन देश-विदेश की राजनीति में ऐसा क्या हुआ जो इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया।

13 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1232 – गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर कब्जा किया।
1916 – आस्ट्रिया के टायरॉल में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत।
1920 – नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशंस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित।
1921 – बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का उद्घाटन ‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ ने किया था।
1937 – चीन और जापान के बीच हुए नानज़िंग के युद्ध में जापानियों की जीत हुई। इसके बाद लंबे समय तक नरसंहार और अत्याचार का दौर चला।
1955 – भारत और सोवियत संघ ने पंचशील समझौते को स्वीकार किया।
1959 – आर्क विशप वकारियोस साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति चुने गए।
1961 – मंसूर अली ख़ान पटौदी ने अपना टेस्ट मैच करियर दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू किया था।
1974 – माल्टा गणतंत्र बना।

Also Read : इतिहास के पन्नों में 12 दिसंबर

13 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

1925 – लक्ष्मीचंद जैन – भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे।
1903 – इलाचन्द्र जोशी – हिन्दी में मनोवैज्ञानिक उपन्यासों के आरम्भकर्ता।

13 दिसंबर को हुए निधन

1048 – अलबेरूनी – एक फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक।
1986 – स्मिता पाटिल – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More