लखनऊ की सड़कों पर दिखीं दबंग गर्ल, मां के लिए की वोट अपील

0

लखनऊ संसदीय सीट पर गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा के पक्ष में शुक्रवार को उनकी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने रोड शो किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की प​त्नी डिंपल यादव भी मौजूद रहीं।

कन्नौज में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने लोगों से पूनम सिन्हा को वोट देने की अपील की। इस रोड शो के दौरान पार्टी कार्याकर्ता उत्साहित नजर आए। इसके अलावा दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को देखने के लिए भी भीड़ लगी।

 

कांग्रेस प्रत्याशी के साथ भी किया था रोड शो-

 

पूनम सिन्हा का यह रोड शो कैसरबाग, अमीनाबाद होते हुए नक्खास बाजार से घंटाघर तक गया। इससे पहले भी पूनम सिन्हा ने नामांकन दाखिल करते समय एक रोड शो किया था। उस वक्त उनके पति और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल थे।

इससे पहले गुरुवार को शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम सिन्हा के पक्ष में प्रचार करने उतरे। पटना साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने अखिलेश यादव के सा​थ मंच साझा कर कांग्रेस के खिलाफ वोट मांगा। इस दौरान उन्होंने मायावती और अखिलेश यादव की जमकर तारीफ भी ​की।

यह भी पढ़ें: लखनऊ गठबंधन प्रत्याशी के लिए ‘शत्रुघ्न सिन्हा एंड फैमिली’ मांगेगी वोट

यह भी पढ़ें: सपा कैंडिडेट को कोई सीरियसली नहीं ले रहा : प्रमोद कृष्णम

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More