कबूतरबाजी’ में दलेर मेहंदी को दो साल की सजा

0

पंजाब की पटियाला कोर्ट ने पंजाबी गायक दलेर मेहंदी ( Dailor Mehndi) को मानव तस्करी (कबूतरबाजी) के मामले में दोषी करार दिया है। उन्हें गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने के मामले में दोषी पाया गया है। मेहंदी को दो साल की सजा सुनाई गई है। सजा के ऐलान के बाद ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

2003 में ही उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था

हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्हें बेल भी मिल गई। आपको बता दें कि 19 सितंबर, 2003 में शमशेर मेहंदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। शमशेर मेहंदी, दलेर मेहंदी के बड़े भाई हैं। पूछताछ में दलेर मेहंदी का नाम भी इस मामले में आया था। 2003 में ही उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

ALSO READ :  थूक के चाटने वालों में से है केजरीवाल : विश्वास

अब 15 साल बाद इस मामले में फैसला आया है। उनपर गैरकानूनी तरीके से लोगों को विदेश ले जाने का आरोप था। मानव तस्करी से जुड़े उनके खिलाफ 30 से अधिक मामले पाए गए थे। इसमें पहला मामला अमेरिका में 2003 में ही दर्ज किया गया था। आरोप था कि दलेर मेहंदी जब अपने शो के लिए विदेश जाते थे, तो कई लोगों को वह अपने साथ विदेश ले जाते थे। दलेर मेहंदी के खिलाफ ये मामला बख्शीश सिंह नामक शख्स ने दर्ज करवाई थी।

लोगों को गैरकानूनी रूप से विदेश ले गए थे

आरोप था कि दलेर मेहंदी ने लोगों से कई सारे पैसे लिए थे। अपने भाई के साथ 1998-99 के दौरान 10 लोगों को गैरकानूनी रूप से विदेश ले गए थे। गौरतलब है कि दलेर मेहंदी ने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं। वैसे तो दलेर का मूल नाम दलेर सिंह है, मगर वह अपने दलेर मेहंदी के नाम से ही ज्यादा जाना जाते हैं।

aajtak

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More