भोजपुरी सिनेमा सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का एक गाना तेजी से सोशल मीडिया पर छाया है। इस गाने में खेसारी भोजपुरी क्वीन काजल राघवानी के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे है। इन दिनों यह भोजपुरी गाना यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है।
अब तक 186M व्यूज-
खेसारी लाल और काजल की जोड़ी ने भोजपुरी गानों के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। भोजपुरी फिल्म ‘दीवानापन’ के गाने ‘कूलर कुर्ती में’ में खेसारी और काजल का जलवा देख फैंस झूमने को मजबूर हो रहे हैं। यह गाना मूड रिलैक्सिंग है।
इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है। उनका साथ दिया है प्रियंका सिंह ने। गाने के बोल श्याद देहाती ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक सूरज सिंह ने दिया है।
अच्छे दोस्त हैं खेसारी और काजल-
बता दें कि खेसारी और काजल राघवानी की केमिस्ट्री जितनी अच्छी उनकी फिल्मों और गानों में दिखती है उतनी ही अच्छी बॉन्डिंग उनकी रियल लाइफ में भी देखने को मिलती है। दोनों ही रियल लाइफ में काफी अच्छे दोस्त है। अक्सर दोनों एक-दूसरे के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते रहते है।
दोनों भोजपुरी स्टार की जोड़ी को उनके फैंस काफी पसंद करते है। दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री भोजपुरी के हर फिल्म और गाने को हिट करा देती है।
यह भी पढ़ें: भोजपुरी का सबसे सुपरहिट ITEM SONG, देखें Video
यह भी पढ़ें: भोजपुरी का अब तक का सबसे हिट रोमांटिक सीन, वीडियो वायरल
[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]