संविधान दिवस पर एसएसपी लखनऊ ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ

0

राष्ट्रीय संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस ऑफिस में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के बारे में जानकारी दी और शपथ दिलाई।

संविधान को सर्वोपरि बताते हुए एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी संविधान का पालन करते हुए, अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभायेंगे।

साथ ही एसएसपी ने पुलिस ऑफिस का भी निरीक्षण भी किया।

उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर एसपी प्रोटोकॉल, आरआई लाइन व अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।

26 नवंबर को मनाया जाता है संविधान दिवस-

बता दें कि संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है।

साल 1949 में इस दिन ही भारत के संविधान मसौदे को अपनाया गया था।

संविधान सभा ने 2 साल, 11 महीने और 18 दिन में हमारे संविधान को तैयार किया था।

भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 से लागू किया गया।

इसलिए ही 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं।

भारत सरकार द्वारा पहली बार 2015 में संविधान दिवस मनाया गया।

डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करने और समाज में संविधान के महत्व का प्रसार करने के उद्देश्य से संविधान दिवस मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें: 14 सितंबर 1949 जब हिंदी को मिला राजभाषा का दर्जा

यह भी पढ़ें: Constitution Day : आजादी मिलने से पहले ही होने लगी थी संविधान निर्माण की बात

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More