लोकसभा में फ्रंटफुट पर खेलेगी कांग्रेस, यूपी में बनाएंगे सरकार: राहुल गांधी

0

उत्तर प्रदेश की कांग्रेस महासचिव नियुक्त होने के बाद पांच दिन के दौरे की शुरुआत लखनऊ से करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो किया। उनके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी लखनऊ आये। जहां रोड शो के दौरान राहुल गांधी ने जनता को सम्बोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि मैं, ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियंका यूपी में कांग्रेस को मजबूत करेंगे।

रोड शो के दौरान राहुल ने किया सम्बोधित

राहुल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस फ्रंटफुट पर खेलेगी और 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

राहुल गांधी राफेल मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘द हिंदू’ अखबार में देख लीजिए कि किस तरह राफेल मामले में चोरी की गई है। उन्होंने एक बार फिर चौकीदार चोर है का नारा लगाया।

ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी के रोड शो से पहले अनोखा पोस्टर वॉर

महात्मा गांधी, पटेल और डॉ. भीमराव की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

वहीं, जब काफिला हजरतगंज पहुंचा तो प्रियंका वाड्रा ने एक बच्ची को गोद में उठाया और उसे चॉकलेट दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं में और जोश भर गया और वे जमकर नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद तीनों नेताओं ने हजरतगंज में जीपीओ पर महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लखनऊ की जनता को दिया धन्यवाद:

रोड शो खत्म होने पर कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लखनऊ की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने आभार जताते हुए लिखा कि अद्भुत, ऐतिहासिक, जनसमर्थन के लिए धन्यवाद लखनऊ। संकेत साफ हैं- सरकार जाने को है, बदलाव आने को है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More