बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचायी जायेगी हर संभव मदद : योगी

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी  गुरुवार को फैजाबाद के रुदौली में बाढ़ पीड़ितों का दर्द सुनने पहुंचे। योगी ने जनपद की तहसील रुदौली के पास्ता गांव में बाढ़ पीड़ितों  ने योगी से दर्द बांटा। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री पहुंचाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। रुदौली में सभा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि हम इस समय खुद उत्तर प्रदेश के बाढ़ पीड़ित क्षेत्र की स्थिति देखने निकले हैं।

read more :  ‘गडकरी’ को मिल सकता है रेल मंत्रालय !

योगी ने कहा, “बाढ़ पीड़ितों का दर्द समझने निकला हूं। वास्तव में नदियों के किनारे बसे गांवों की स्थिति बहुत ही दयनीय है। इसके सुधार के लिए प्रयास जारी है।”उन्होंने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि कोई भी बाढ़ पीड़ित राहत कार्य से वंचित न हो। सभी लोगों को राहत सामग्री मिलनी चाहिए।

read more : हरितालिका तीज : शिव मंदिरों में भक्तों की धूम

योगी आदित्यनाथ गोरखपुर-बस्ती मंडल के दो दिवसीय दौरे पर भी जाएंगे। वह शाम चार बजे तक गोरखपुर पहुंचेंगे। इसके पहले वह बस्ती में रुककर बाढ़ के हालात का जायजा लेंगे। गोरखपुर में वह कैंपियरगंज, चौरीचौरा, सहजनवा और बांसगांव के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के साथ ही राहत वितरण कार्यो की समीक्षा करेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More