विपक्षी दलों की सोच घटिया और इरादे खतरनाक हैं, विभाजन इनके DNA में है : CM योगी

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को विपक्ष की विभाजनकारी नीतियों से सावधान रहने की अपील की है। कांग्रेस, सपा और बसपा का बिना नाम लिए मुख्यमंत्री ने कहा है कि, “विपक्षी दलों की सोच घटिया और इरादे खतरनाक हैं। विभाजन इनके डीएनए में है।”

मुख्यमंत्री, शनिवार को यहां अपने आवास पर देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के मद्देनजर वहां के मंडल, सेक्टर और बूथ के प्रमुख पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विपक्षी दलों पर निशाना साधा और कहा कि, “विभाजन इनके डीएनए में है।”

कहा कि, “इसी सोच के तहत इन्होंने पहले देश को बांटा और अब जाति, संप्रदाय, मजहब और क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटने की फिराक में हैं। इनके लिए अपना खानदान का हित ही सवरेपरि है, बाकी सब गौण। 15 साल तक प्रदेश की सत्ता पर काबिज रहने वाली बसपा और सपा के पास उपलब्धि के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार और अराजकता है। समय-समय पर इन दलों ने अपने हित में लोकतंत्र और संविधान का गला घोटा है।”

उन्होंने कहा कि, “इनका विकास सिर्फ नारों और भाषणों तक सीमित रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की असली शुरुआत तो छह साल पहले केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में भाजपा की सरकार बनने के साथ हुई। प्रधानमंत्री के ही मार्गदर्शन में वही काम उत्तर प्रदेश में हो रहा है। चौतरफा विकास के नाते भाजपा की लोकप्रीयता लगातार बढ़ रही है। जनता में एक सकारात्मक भाव पैदा हुआ है। ऐसे में कोई चांस न देखकर इन दलों की नाखुशी अब हताशा में बदल चुकी है। लिहाजा वे सरकार को बदनाम करने का हर हथकंडा अपना रहे हैं। पर इनके मंसूबे कभी पूरे होने वाले नहीं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि, “1974 से 2017 के बीच इंसेफेलाइिटस से पूवार्ंचल के 50 हजार मासूमों की मौत हुई। मरने वालों में से अधिकांश गरीबों के बच्चे थे। कभी किसी ने आवाज नहीं उठाई। सिर्फ तीन वषों में हम इंसेफेलाइटिस को जड़ से समाप्त करने की ओर हैं।”

योगी ने कहा कि, “महर्षि देवराहा बाबा की यह पावन धरती कभी चीनी का कटोरा रही है। यहां की सारी अर्थव्यवस्था गन्ने पर ही आधारित थी। उनसे पूछिए जिनके कार्यकाल में एक-एक कर मिलें बिकती गईं। उनको किन लोगों ने औने-पौने दाम पर बेच दिया। यहां की चीनी मिलों को मामला कोर्ट में है। फैसला होते ही पिपराइच और मुंडेरा की तरह देवरिया में भी आधुनिक चीनी मिलें बनेंगी।”

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि, “राष्ट्र के निर्माण में भाजपा के बेमिसाल नेतृत्व और संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान है। भाजपा आज जिस बुलंदी पर है, उसके आधार आप ही हैं। यकीनन आप इस सिलसिले को आगे भी जारी रखेंगे।”

यह भी पढ़ें: UP में IPS अफसरों का तबादला, ADG स्थापना पद से हटाये गये पीयूष आनन्द

यह भी पढ़ें: पुजारी हत्या मामला: राजस्थान के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से की बातचीत, घटना पर जताया दुख

यह भी पढ़ें: दिल्ली: दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या को बीजेपी ने बनाया मुद्दा, मांगा एक करोड़ का मुआवजा

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More