होली से पहले बरसाना की गलियों में चढ़ा भगवा रंग

0

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इस बार मथुरा जिले के बरसाना में लट्ठमार होली खेलेंगे। वह 24 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक लट्ठमार होली कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। बरसाना की यह लट्ठमार होली दुनिया भर में मशहूर है।’

भगवा रंग के बैनर और पोस्टरों से पूरा शहर पट चुका

लेकिन होली से पहले बरसाना के गलियों में भगवा रंग में रंग चुकी है। हर तरफ भगवा रंग के बैनर और पोस्टरों से पूरा शहर पट चुका है। वहीं जिला प्रशासन ने सीएम योगी के कार्यक्रम के मद्देनजर अपनी तैयारियां पूरी करने में जुटा हुआ है।

also read :  लो भइया ‘चार दिन की चांदनी’ और फिर अंधेरी रात, देखे विडियो

मुख्यमंत्री के होली पर आगमन के मद्देनजर बरसाना को सजाया संवारा गया है। राधारानी की नगरी को स्वच्छ बनाने में प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी है। प्रियाकुंड में जल भर दिया है। यहां से श्रीजी मंदिर जाने वाला रास्ता दुरुस्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के मथुरा आगमन से शहरवासियों में भी उत्साह का माहौल है।

सांस्कृतिक पर्यटन की ब्रांडिंग में खुद जुटे हैं

बता दें मथुरा की लट्ठमार होली 40 दिनों तक चलती है। इसके लिए यहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। दरअसल मुख्यमंत्री प्रदेश के सांस्कृतिक पर्यटन की ब्रांडिंग में खुद जुटे हैं। अयोध्या में दिवाली मनाकर राम की नगरी को सांस्कृतिक विरासत की दृष्टि से दुनिया भर में चर्चा में ला चुके योगी अब कृष्ण नगर मथुरा-वृंदावन में होली मनाने जा रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More