बंगाल में फिर आमने-सामने हुई ममता और भाजपा

0

बंगाल की राजनीति में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर आमने-सामने हैं, दोनों के बीच फिर से ठन गई लगती है। नई लड़ाई तब शुरू हुई जब बंगाल पुलिस ने भाजपा की प्रस्तावित बाइक रैली जिसे पार्टी की युवा मोर्चा निकालने वाली थी कि अनुमति नहीं दी है।

also read : पुलिस का दावा, लालू की सेवा के लिए खुद को गिरफ्तार करा जेल पहुंचे दो सहायक

यह बाइक रैली 11 जनवरी से 17 जनवरी तक प्रस्तावित थी। युवा मोर्चा ने ऐलान किया था कि इस दौरान राज्यभर में इसे ‘प्रतिरोध संकल्प अभियान’ के रूप में मनाएंगे।

फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाने का फैसला लिया है

यह रैली पूर्वी मिदनापोर से उत्तरी बंगाल के कूच बिहार तक निकलने वाली थी। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाने का फैसला लिया है।

also read : लो भईया …सुलझ गया साल 2017 का सबसे बड़ा विवाद

इससे पहले ममता बनर्जी की सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को भी ऐसी ही एक अनुमति नहीं दी थी। पिछले हफ्ते ही राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को हावड़ा जिले में योग शिविर आयोजित करने की अनुमति नहीं दी थी। बाद में हाई कोर्ट के फैसले के बाद आरएसएस ने 7 जनवरी को यह शिविर आयोजित किया।

aajtak

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More