पुलिस का दावा, लालू की सेवा के लिए खुद को गिरफ्तार करा जेल पहुंचे दो सहायक

चारा घोटाले में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दो सहायक जेल में भी उनकी सेवा के लिए पहुंच चुके हैं। इन दोनों सहायकों ने एक फर्जी मामले में सरेंडर कर खुद को उसी दिन गिरफ्तार करवाया जिस दिन लालू को चारा घोटाले के लिए दोषी करार दिया गया। ये दावा पुलिस का है और फिलहाल मामले की जांच चल रही है। इन दो में से एक का नाम मदन यादव है जो दो गोशाला, एक घर और एसयूवी का मालिक है।

also read : जिग्नेश के आगे हारी दिल्ली पुलिस, हो रही है रैली

रांची का रहने वाला मदन यादव फिलहाल किसी सुमित यादव नाम के शख्स से 10000 रुपये छीनने के आरोप में बिरसा मुंडा जेल में बंद है। इस मामले में कथित तौर पर उसकी मदद उसके दोस्त लक्ष्मण यादव ने की है, जो खुद भी उसी जेल में बंद है। हालांकि आरजेडी इन दोनों को लालू का सहायक न मानते हुए पार्टी का कार्यकर्ता बता रही है। आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव का कहना है कि पुलिस को इस बात की जांच करनी चाहिए कि दोनों जेल कैसे गए। उन्होंने कहा कि लालूजी ने कभी किसी को जेल जाने के लिए नहीं कहा।

पुलिस के दावों से बन रही है एक रोचक कहानी

पुलिस के दावों के मुताबिक देखें तो यह मामला बेहद रोचक हो गया है। दरअसल जब सुमित नाम के शख्स ने 23 दिसंबर को मदन और लक्ष्मण के खिलाफ केस दर्ज कराया तो पुलिस के पास संदेह की कोई वजह नहीं थी। इसी दिन लालू को चारा घोटाले में कोर्ट ने दोषी ठहराया था। मदन और लक्ष्मण, दोनों ही आरोपियों ने उसी दिन सरेंडर भी किया और दोनों को बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया। अचानक से जब मदन गायब हुआ तो रांची में उसे जानने वाले लोगों को संदेह हुआ।

23 दिसंबर की इस कथित छिनैती की वारदात की जांच कर रही है

मदन को जानने वाले एक चाय विक्रेता मनोज कुमार ने बताया कि मदन की आर्थिक हालत काफी अच्छी है। उसे चोरी या छिनैती करने की कोई जरूरत नहीं। उसने भी यह बात कही कि मदन निश्चित तौर पर लालू की सेवा के लिए जेल गया है। पुलिस को भी इस बात की जानकारी हुई कि मदन लालू का पहले से जानने वाला रहा है। लालू जब भी रांची आते मदन उनकी सेवा में रहता था। इस जानकारी के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की। सूत्रों का कहना है कि मदन का सहयोगी लक्ष्मण भी पहले लालू का रसोइया रह चुका है। पुलिस अब 23 दिसंबर की इस कथित छिनैती की वारदात की जांच कर रही है।

nbt

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Hot this week

विश्व पुस्तक मेले में धर्मेंद्र प्रधान ने 41 पुस्तकों का किया विमोचन

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार...

डार्क चॉकलेट के दिवानों हो जाओं सावधान, जानने के लिए पढ़ें ये खबर

Health Tips: सेहते बनाने के लिए चॉकलेट खाना काफी...

वर्षों से जारी चरण पादुका सेवा, गुरु रविदास के अनुयायियों ने अपनाया सेवा धर्म

वाराणसी. संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 648वीं जयंती...

जीत के जश्न में डूबी भाजपा, पार्टी कार्यालय पर बनने लगी पूड़ी-सब्जी

Delhi assembly elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट सामने...

Topics

विश्व पुस्तक मेले में धर्मेंद्र प्रधान ने 41 पुस्तकों का किया विमोचन

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार...

जीत के जश्न में डूबी भाजपा, पार्टी कार्यालय पर बनने लगी पूड़ी-सब्जी

Delhi assembly elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट सामने...

आस्ट्रेलिया में नौकरी का झांसा देकर 80 लाख की ठगी, तीन गिरफ्तार

वाराणसी के साइबर क्राइम थाने को बड़ी सफलता हाथ...

दिल्ली में खिला कमल, तिलमिला उठी आप

Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट जनता...

Related Articles

Popular Categories