नागरिकता कानून : यूपी के कई इलाकों में बवाल, आगजनी, पत्थरबाजी

0

नागरिकता कानून को लेकर उत्तर प्रदेश में जमकर बवाल हुआ। राज्य के कानपुर, फिरोजाबाद, मेरठ, अयोध्या, बहराइच और मुजफ्फरनगर समेत कई स्थानों पर एक बार फिर से उपद्रवियों ने जमकर उपद्रव मचाया।

उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया जिसके बाद पुलिस को स्थितियों पर नियंत्रण करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। कई स्थानों पर जुमे की नमाज के बाद काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया। कई जगहों पर आगजनी की घटनाओं की भी खबरें हैं।

कानपुर में सड़कों पर उपद्रवी-

हलीम मुस्लिम कॉलेज से यतीम खाने की तरफ मुंह पर कपड़ा बांधे हुए भीड़ पहुंची। नमाज के बाद पुलिस पर पथराव हुआ। करीब 1 लाख की भीड़ ने पूरे शहर में तांडव मचाया। कानपुर में प्रदर्शनकारियों की वजह से जाम की स्थिति पैदा हो गई है।

फिरोजाबाद में फूंकीं गाड़ियां-

जिले में उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ियों के साथ-साथ आम लोगों की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू पाने की हर संभव कोशिश की। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए। उपद्रवियों ने पुलिस चौकी भी जलाने की कोशिश की।

मेरठ-

नागरिकता कानून को लेकर मेरठ में भी जमकर उपद्रव मचा। जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।

अयोध्या-

अयोध्या में धारा 144 लागू होने के बावजूद जुलूस निकाला गया जिसमें भारी भीड़ नजर आई। इससे आसपास का माहौल तनाव पूर्ण हो गया।

यह भी पढ़ें: जामा मस्जिद से निकले प्रदर्शनकारियों को दिल्ली गेट पर रोका, डीसीपी को चोट आयी

यह भी पढ़ें: भीम आर्मी चीफ को पुलिस ने की गिरफ्तार करने की कोशिश, दूर ले गए प्रदर्शनकारी

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More