बार-बार युद्ध की धमकी देने वाले चीन पर है भारत से 3 गुना ज्यादा कर्ज

0

डोकलाम मुद्दे को लेकर पिछले एक महीने से भारत और चीन के बीच तनातनी का माहौल है। बात-बात पर यु्द्ध की गीदड़ भभकी देने वाला चीन अंदर से बुरी तरह से खोखला हो रहा है। दरअसल, देश की आर्थिक स्थिति किसी भी देश की रीढ़ की हड्डी मानी जाती है, ऐसे में जब किसी देश पर इतना कर्ज हो कि आप सुनकर हैरान हो जाएं उस स्थिति में वो अपने आप को कैसे संभाल रहा है ये बात हर कोई समझता है। कुछ ऐसा ही चीन के साथ है, चीन के ऊपर भारत से 3 गुना ज्यादा कर्ज है, इतना ही नहीं और भी कई देश हैं जो कर्ज के भारी भरकम कर्ज तले दबे हैं। आज आपको बताते हैं कौन देश कितने कर्ज में डूबा है?

चीन पर इतना है कर्ज

चीन पर साल 2017 तक कुल विदेशी कर्ज 1437 अरब डॉलर है। जबकि भारत पर सिर्फ 472 अरब डॉलर है। चीन के इतने बड़े कर्ज में डूबे होने के कारण अब विश्व केकई संगठन चीन की अर्थव्यवस्था पर शक जताने लगे हैं कि चीन द्वारा किए जा रहे दावे गलत तो नहीं। आपको बता दें कि भारत से तीन गुना ज्यादा कर्ज में डूबा चीन आने वाले समय में बड़ी मंदी का शिकार हो सकता है।

सबसे ताकतवर देश अमेरिका भी कर्ज में डूबा है

आप को जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का सबसे अमीर देशों में शुमार रखने वाला देश अमेरिका करीब 18286 अरब डॉलर के विदेशी कर्ज में डूबा है और कर्जदारों की सूची में सबसे ऊपर है।

युके पर भी कर्ज

युनाइटेड किंगडम भी कर्ज के तले दबा हुआ है इस देश पर करीब 7499 अरब डॉलर का कर्ज है।

Also read : बच्चों को बहरेपन से बचाने के लिए जरूर करे ये काम…

फ्रांस

फ्रांस कर्जदारों की सूची में तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए है।

जर्मनी

जर्मनी के ऊपर भी विदेशी कर्ज 5084 अरब डॉलर है

नीदरलैंड

नीदरलैंड भी 4124 अरब डॉलर के कर्ज में डूबा हुआ है।

लग्जमबर्ग

ये देश भी क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से तो छोटा है लेकिन इसपर भी 3900 अरब डॉलर का कर्ज है।

जापान

अक्सर प्राकृतिक आपदाओं से जूझने वाला देश जापान अपनी तकनीक के चलते विश्व के शक्तिशाली देशों में शुमार रखता है लेकिन कर्ज के बोझ से ये भी नहीं बच पाया है और 3408 अरब डॉलर के कर्ज तल दबा हुआ है।

Also read : कुदरत के कहर से बचाने वाले फरिश्ते हैं NDRF के जवान

इटली

इस देश पर भी 2285 अरब डॉलर का कर्ज है।

आयरलैंड

आयरलैंड के ऊपर भी 2235 करोड़ का विदेशी कर्ज है।

स्पेन

विश्व के सबसे खूबसूरत देशों में शुमार स्पेन भी 2036 अरब डॉलर के कर्ज में डूबा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More