भारतीय टेलीविजन का सबसे हिट और फेमस धार्मिक शो ‘रामायण’ में रावण की भूमिका निभाने वाले टैलेंटेड एक्टर अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि अब इस सीरियल के एक और एक्टर की खबर ने लोगों को गमगीन कर दिया है।
फेमस गुजराती फिल्म एक्टर चंद्रकांत पंड्या का बीमारी के चलते निधन हो गया। 75 वर्षीय पंड्या ने बुधवार को मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। पंड्या धार्मिक शो ‘रामायण’ में निषाद राज की भूमिका में नजर आए थे।
इसके साथ ही उन्होंने 100 से भी ज्यादा गुजराती फिल्मों और नाटकों में काम किया है। उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई में होगा। दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चंद्रकांत पंड्या की तस्वीर शेयर करते हुए लिए उनके निधन के बारे में जानकारी दी है।
निधन की खबर ने एक बार फिर ‘रामायण’ से जुड़े सभी एक्टर्स के साथ-साथ दर्शकों को भी दुखी कर दिया है।
यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ के सबसे दमदार और लोकप्रिय एक्टर अरविंद त्रिवेदी का निधन, निभाया था ‘रावण’ का किरदार
यह भी पढ़ें: रामायण-महाभारत ने तोड़े TRP के सभी रिकॉर्ड, लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन