रामायण-महाभारत ने तोड़े TRP के सभी रिकॉर्ड, लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

कोरोना आपदा के बाद लॉकडाउन ने पूरे देश की तस्वीर बदल दी है। लोग घरों में कैद हैं।

0

कोरोना आपदा के बाद लॉकडाउन ने पूरे देश की तस्वीर बदल दी है। लोग घरों में कैद हैं। मनोरंजन के नाम टीवी चैनलों पर परोसे जाने वाले प्रोग्राम से लोग उकताने लगे तो भारत सरकार ने एक ऐसा निर्णय लिया, जो मिसाल बनकर सामने आ रहा है। लॉकडाउन में भारत सरकार ने 90 के दशक में प्रसारित होने वाले रामायण और महाभारत सीरियल को फिर से दर्शकों के सामने प्रसारित करने का फैसला किया।

2 हफ्ते में ही बन गया नंबर वन-

रामायण

इन दोनों ही धार्मिक सीरियलों के क्रेज का आलम ये है कि 2 हफ्ते में ही दूरदर्शन ने सभी चैनलों का पछाड़ते हुए नंबर वन का ओहदा हासिल कर लिया। मजेदार बात यह है इस बार दूरदर्शन ने अपना रेकॉर्ड खुद तोड़ दिया है। इस वक्त जहां लॉकडाउन में बाकी चैनलों का हाल खास्ता है, वहीं दूरदर्शन बल्ले बल्ले कर रहा है और वजह है इस पर दिखाए जानेवाले ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ जैसे पुराने शो, जिसपर लोग आज भी वही प्यार लुटा रहे हैं। प्रसार भारती ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि एक बार फिर से टीआरपी की रेस में सबसे आगे निकल गया है दूरदर्शन।

…..तब थम जाती थी जिंदगी-

सिर्फ वक्त का फेर है। शिवपुर निवासी सतेंद्र चौहान कहते हैं कि 90 के दशक में जब रामायण सीरियल का प्रसारण होता था तो मोहल्ले और बाजार में कर्फ्यू सा नज़ारा होता था। लोगों को सुबह से ही सीरियल का बेसब्री से इंतजार होता है। लगभग 30 साल बाद वक्त ने फिर से करवट ली है। आज जब लोग लॉकडाउन चलते घरों में कैद हैं तो रामायण और महाभारत सीरियल इंटरटेनमेंट का सबसे बड़ा साधन बन चुका है। सिगरा के रहने वाले श्यामसुंदर बताते हैं कि घर के बुजुर्ग ही नहीं बल्कि नई पीढ़ी के बच्चें भी इन धार्मिक सीरियल को बड़े चाव से देख रहे हैं।

रामायण-महाभारत ने तोड़े सभी रिकॉर्ड-

बताया जा रहा है कि 13वें वीक में दूरदर्शन को 1.5 बिलियन व्यूअरश‍िप मिले थे और अब यानी 14वें वीक में को 1.9 बिलियन व्यूअरश‍िप मिले हैं। और इसकी वजह दूरदर्शन पर पुराने सीरियलों को लॉकडाउन के दौरान फिर से दिखाने के लिए लिया गया फैसला है। प्रसार भारती के इस ट्वीट पर लगातार यूजर्स अपना रिऐक्शन और खुशी जता रहे हैं। हालांकि, अब लोग इस चैनल पर ‘कृष्णा’ दिखाने की भी मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: रों में ‘रामायण’, सड़क पर ‘रोटी’ के लिए ​छिड़ी महाभारत!

यह भी पढ़ें: टीवी पर एक और ‘रामायण’ की वापसी

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More