‘रामायण’ के सबसे दमदार और लोकप्रिय एक्टर अरविंद त्रिवेदी का निधन, निभाया था ‘रावण’ का किरदार

0

रामानंद सागर की के हिट सीरियल ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाकर मशहूर हुए अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है। वह 82 साल के थे। उन्होंने मंगलवार रात मुंबई में आखिरी सांस ली।

‘रामायण’ का सबसे दमदार और लोकप्रिय किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी को हाल में ​चर्चा में तब आए जब कोरोना काल में दोबारा से ‘रामायण’ का प्रसारण हुआ। उनकी निधन की पुष्टि उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने की।

हार्ट अटैक से निधन-

कौस्तुभ ने बताया, ‘वह पिछले कुछ दिनों बीमार थे। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, लेकिन आज उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। अरविंद त्रिवेदी का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया जाएगा।’

बता दें कि ‘रामायण’ का प्रसारण 1987-1988 के बीच हुआ था। इसका क्रिएशन, लेखन और निर्देशन रामानंद सागर ने किया था।

300 फिल्मों में किया काम-

मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले अरविंद त्रिवेदी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘पराया धन’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ हिंदी फिल्मों के अलावा कई गुजराती फिल्मों में काम किया और अपनी पहचान कायम की।

अरविंद त्रिवेदी ने करीब 300 फिल्मों में काम किया। उन्होंने ‘रामायण’ के अलावा टीवी शो ‘विक्रम और बेताल’ में भी अहम रोल प्ले किया था। गुजराती सिनेमा में अहम योगदान के लिए उन्हें कई अवॉर्ड मिले और गुजरात सरकार ने भी सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें: ट्विटर से जुड़े ‘रावण’, लोगों ने किया स्वागत

यह भी पढ़ें: सीता अपहरण देख ‘रावण’ हुए भावुक

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More