दुष्कर्म : परेड में शामिल होने गई 8वी की छात्रा से दुष्कर्म

0

चंडीगढ़ पुलिस ने एक नाबालिग की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। लड़की ने शिकायत में कहा है कि वह यहां स्थित अपने स्कूल में मंगलवार को स्वतत्रंता दिवस समारोह  में परेड़ मे शामिल होने गई थी उसी दौरान एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

read more :  कश्मीर को अपनी पहचान बनाए रखनी चाहिए : राजनाथ

पीडिता की उम्र 13 साल

पुलिस ने कहा कि पीड़िता की उम्र 12-13 साल है, और उसे चिकित्सा जांच और इलाज के लिए एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सेक्टर 23 के चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में किया दुराचार

पुलिस ने कहा कि व्यक्ति ने सेक्टर 23 के चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ यौनाचार किया।

read more :  देश की 149 जेलें क्षमता से 100 फीसदी से अधिक भरी

वरिष्ट पुलिस अधिकक्ष पहुचे घटना स्थल

चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ईश सिंघल और अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। ये सभी सेक्टर 17 स्थित परेड मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा ले रहे थे।

चाकू के बल पर किया रेप

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पीड़िता ने कहा कि जब वह ट्रैफिक पार्क से गुजर रही थी, तभी आरोपी ने उसे एक नाले के पास खींच लिया और चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

हाई अलर्ट पर था चंडीगढ़

यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर हाई अलर्ट है।
कई सरकारी अधिकारी ट्रैफिक पार्क के मुख्य द्वार के पास ही रहते हैं। चंडीगढ़ में यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब इसके कुछ दिनों पूर्व भाजपा के राज्य अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला ने वर्णिका कुंडू का पीछा किया था और उसके अपहरण की कोशिश की थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More