उप्र : लखनऊ में कल तक होगा मानसून का आगमन

0

उत्तर प्रदेश की राजधानी(capital) लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ ही उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है और उसके कल तक लखनऊ पहुंचने का अनुमान है।

बारिश के बाद ही गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी लेकिन बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहेगा।

दिन में आद्र्रता का स्तर 77 फीसदी तक दर्ज किए जाने का अनुमान है, इससे उमस और बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

Also read : मोदी-ट्रंप की मुलाकात में पाक में आतंकियों की पनाहगाहों पर चर्चा

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ का न्यूनतम तापमान बुधवार को 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 23.5 डिग्री, इलाहाबाद का 24.3 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More