भाजपा के गढ़ में मायावती भरेंगी हुंकार, चार रैलियों को करेंगी संबोधित

0

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती गुरूवार को हरियाणा में भाजपा के गढ़ माने जाने वाले कुरुक्षेत्र और पानीपत में रैलियों को संबोधित करेंगी। मायावती का लोकसभा चुनाव 2019 में हरियाणा का दूसरा दौरा है। 

हरियाणा में मायावती की रैली आज:

बसपा प्रमुख मायावती उत्तरी हरियाणा को साधने की तैयारी में है। कुरुक्षेत्र और पानीपत में रैलियों से वह भाजपा को चुनौती देने के साथ ही कांग्रेस के लिए भी मुश्किले बढ़ा सकती हैं। बता दें कि एक सीट पर बसपा तो दूसरी पर भाजपा के बागी सांसद राजकुमार सैनी की पार्टी चुनाव लड़ रही है।

ये भी पढ़ें: मायावती को PM बनाने में सहयोग करूंगा और वह मुझे सीएम बनाने मेंः अखिलेश यादव

ताबड़तोड़ चार रैलियों को करेंगी संबोधित:

मायावती लोकसभा चुनाव को लेकर ताबड़तोड़ रैलियां कर रही हैं। उन्होंने इससे पहले भिवानी और फरीदाबाद में चुनावी रैलियां की। कुरुक्षेत्र से बसपा प्रत्याशी शशि सैनी मैदान में हैं। मायावती कुरुक्षेत्र में पहली रैली करेंगे, वहीं दूसरी रैली पानीपत में करेंगी। पानीपत से ही मायावती करनाल, सोनीपत और रोहतक को संबोधित करेंगी।

भाजपा बाहुल्य क्षेत्रों में मायावती की हुंकार:

गौरतलब बात ये हैं कि मायावती जिन क्षेत्रों को संबोधित कर रही हैं, वो भाजपा के गढ़ माने जाते हैं। वर्तमान मनोहर सरकार में अधिकतर मंत्री और विधायक उत्तरी हरियाणा से ही हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल गुर्जर, खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री कर्ण देव कांबोज भी उत्तरी हरियाणा से ही आते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More