BSP समीक्षा बैठक समाप्त, उपचुनाव की रणनीति पर हुई अहम चर्चा

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों के बाद बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने मंडल स्तरीय नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान मायावती ने कहा कि आम जनता के हित में मजबूत नहीं बल्कि मजबूर सरकार की जरूरत है ताकि सरकार के दिल दिमाग में जनता की भलाई का खौफ लगातार बना रहे।

इस बैठक में मायावती ने लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, फैजाबाद, आजमगढ़ समेत 9 मंडल के नेताओं के साथ आगामी रणनीति पर चर्चा की। बैठक में जोन इंचार्ज और पदाधिकारी भी शामिल रहे।

बैठक में 3 मंडल को मिलाकर एक ज़ोन बनाया गया। मंडल प्रमुख अब ज़ोन इंचार्ज के रूप में काम करेगा। मंडल कोऑर्डिनेटर अब मुख्य ज़ोन इंचार्ज के रूप में काम करेगा। इस बैठक में उपचुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में मायावती ने आदेश दिया कि सभी बड़े और छोटे पदाधिकारी-कार्यकर्ता आगामी उपचुनाव में जी जान से जुट जाएं। बता दें कि बसपा 2010 के बाद पहली बार किसी उपचुनाव में किस्मत आजमाने के लिए उतर रही है। बैठक में यह तय हुआ कि बूथ लेवल पर कमेटी को रिव्यूय किया जाए।

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त सीएम योगी, 200 से ज्यादा को किया जबरन रिटायर

यह भी पढ़ें: योगी के फैसले को केंद्र की दो टुक, 17 OBC जातियां को SC में शामिल करना गैरकानूनी

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Hot this week

राणा सांगा पर आमने – सामने केशव -अखिलेश…

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा...

IPL कमेंट्री में फिसली हरभजन की ज़ुबान, जोफ्रा आर्चर पर टिप्पणी से विवाद

IPL 2025 के एक मुकाबले में पूर्व भारतीय स्पिनर...

DM अभिषेक प्रकाश पर शिकंजा… जैन ने किया कबूलनामा

लखनऊ: राजधानी के डीएम रहे अभिषेक प्रकाश की मुश्किलें...

योगी सरकार के 8 साल, जारी किया रिपोर्ट कार्ड…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आज 8...

Topics

राणा सांगा पर आमने – सामने केशव -अखिलेश…

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा...

DM अभिषेक प्रकाश पर शिकंजा… जैन ने किया कबूलनामा

लखनऊ: राजधानी के डीएम रहे अभिषेक प्रकाश की मुश्किलें...

योगी सरकार के 8 साल, जारी किया रिपोर्ट कार्ड…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आज 8...

कौन हैं हुसैनी ब्राह्मण, जो हिंदू और मुस्लिम दोनों परंपराओं का करते हैं सम्मान!

भारत विविध संस्कृतियों और धार्मिक सहिष्णुता का अद्भुत उदाहरण...

गाजा में इजराइल का कहर, अब तक मारे गए इतने लोग…

इजराइल की तरफ से गाजा में लगातार हमले किए...

राहुल गांधी की नागरिकता विवाद मामलें में सुनवाई आज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर विवाद...

Related Articles

Popular Categories