नीलाम होगी सहारा की एंबी वैली

0

बंबई उच्च न्यायालय ने सुब्रत रॉय के स्वामित्व वाले सहारा समूह को झटका देते हुए सोमवार को महाराष्ट्र में एंबी वैली परियोजना की नीलामी का नोटिस जारी किया है। एंबी वैली परियोजना के आधिकारिक परिसमापक (ऑफिशियल लिक्विडेटर) ने इस नीलामी का आरक्षित मूल्य 37,392 करोड़ रुपये रखा है।

नीलामी के पैसों से निवेशकों को दिया जाएगा पैसा

इस नीलामी से प्राप्त धनराशि से आंशिक रूप से कर्जदाताओं और निवेशकों के घाटे की भरपाई की जाएगी। इससे तीन दिन पहले ही सर्वोच्च न्यायालय ने सहारा समूह की नीलामी पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया था।

दो दिनों तक चलेगी नीलामी की प्रकिया

बंबई उच्च न्यायालय के ओएल विनोद शर्मा ने सोमवार को मीडिया में नीलामी के नोटिस जारी किए। ओएल के मुताबिक, संपत्तियों को देखते हुए नीलामी प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी, जो दो दिनों तक चलेगी।

Also read : जश्न-ए-आजादी : गांधी जी ने क्यों कहा था, मैं तिरंगे को सलाम नहीं करूंगा

बोली लगाने वालों का होगा सत्यापन

सहारा समूह के एक अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में उक्त बोली लगाने वालों का सत्यापन होगा। इस चरण को पार करने के बाद बोली लगाने वाले 15 फीसदी के आरक्षित मूल्य के साथ अपनी बोली लगाएंगे।

1 लाख करोड़ से अधिक हो सकती है बोली

इस परियोजना की 8,493.163 एकड़ में फैली संपत्ति की नीलामी होगी। बाजार सूत्रों का कहना है कि इन संपत्तियों का वास्तविक बाजार मूल्य आरक्षित मूल्य से तीन गुना अधिक या 100,000 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। ओएल ने संपत्ति के संभावित बोली लगाने वालों के लिए संपत्ति के बारे में कहा कि यह सहयाद्री पहाड़ी श्रृंखला पर प्रकृति की गोद में स्थित है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More