सलमान खान के बर्थडे पर बॉलीवुड के दिग्गज हस्तियों ने दी बधाई, जानें किसने क्या कहा..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान आज अपना 56वां जन्मदिन मन रहे हैं। सलमान के जन्मदिन पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी उनको जमकर दुआएं दे रहे हैं।

0

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान आज अपना 56वां जन्मदिन मन रहे हैं। सलमान के जन्मदिन पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी उनको जमकर दुआएं दे रहे हैं। बॉलीवुड के तमाम दिग्गज हस्तियों ने सलमान खान के जन्मदिन पर उनको बधाई दिए हैं। बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर धर्मेंद्र, माधुरी दीक्षित, अजय देवगन, शिल्पा शेट्टी समेत कई स्टार्स ने अभिनेता सलमान को बर्थडे विश किया है।

लीजेंड एक्टर धर्मेंद्र ने दी बधाई:

अभिनेता सलमान खान के जन्मदिन पर बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर अपने साथ एक फोटो शेयर कर कैप्शन में बधाई देते हुए लिखा ‘जीते रहो सलमान खान’।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने ट्विटर पर सलमान खान को बर्थडे विश करते हुए लिखा ‘इंडस्ट्री के हार्टथ्रॉब को जन्मदिन की बधाई सलमान खान। आने वाला साल आपके लिए दबंग रहे’।

अजय देवगन ने भी सलमान खान के साथ अपनी फोटो शेयर कर जन्मदिन पर बधाई दी।

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर सलमान खान के साथ एक फोटो शेयर कर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माय फॉरएवर रॉकस्टार सलमान खान।’

1988 में किया था डेब्यू:

बता दें 1988 में फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से सलमान खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि सलमान खान को सूरज बड़जात्या की फिल्म मैंने प्यार किया से लोकप्रियता मिली।

 

यह भी पढ़ें: भूटान ने पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा, कहा- बिना शर्त निभाई दोस्ती

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More