‘चांदनी’ को अलविदा कहने के लिए पहुंचने लगीं बॉलीवुड हस्तियां

0

बॉलीवुड स्टार श्रीदेवी के निधन से पूरा देश सदमे में है। वहीं हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर यह सब हुआ कैसे? जब बोनी कपूर ने श्रीदेवी को बाथरूम में देखा, तो वह बाथ टब में बेसुध पड़ी हुई थीं। दुबई के ‘खलीज टाइम्स’ ने भारतीय दूतावास के हवाले से वह पूरा वाकया बताया है, जिन परिस्थितियों में श्रीदेवी की मौत हुई।दुनिया को अलविदा कह गईं श्रीदेवी के बारे में सुनकर नम आंखें लिए उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सितारे अनिल कपूर के घर पहले से ही पहुंचने लगे हैं। अनिल कपूर के घर के बाहर सितारों और उनके फैंस की जबरदस्त भीड़ जमा हो गई है, जो पूरी तरह से गम में डूबी दिखाई दे रही। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर सोमवार दोपहर दो बजे तक दुबई से मुंबई पहुंच सकता है।

दुबई के खलीज टाइम्स ने बताई पूरी घटना

दुबई के खलीज टाइम्स की मानें तो बोनी कपूर मुंबई के लिए दुबई से निकल चुके थे, लेकिन बाद में अपनी पत्नी को सरप्राइज देने के लिए शनिवार शाम को वापस आ गए थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने शाम 5:30 पर श्रीदेवी को जगाया और फिर करीब 15 मिनट तक दोनों ने बात की।

Also Read : श्रद्धांजलि : ऐसा रहा बॉलीवुड की ‘चांदनी’ का सफर

बातचीत के बाद बोनी ने डिनर के लिए पूछा। इसके बाद श्रीदेवी तैयार होने के लिए वॉशरूम में चल गईं। जब वह कुछ देर तक बाहर नहीं आईं, तो बोनी ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो बोनी ने धक्का मारकर दरवाजा खोला।

इसके बाद बोनी ने देखा कि ‘श्रीदेवी बाथटब में बेसुध पड़ी हैं। उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी।’ बोनी ने श्रीदेवी को होश में लाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद बोनी ने अपने दोस्त को फोन किया। रात करीब 9 बजे पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई।

इसके बाद पुलिस और चिकित्सा सहायक मौके पर पहुंचे, लेकि तब तक बॉलिवुड की यह रूप की रानी दुनिया को अलविदा कह चुकी थीं। इसके बाद उनके शरीर को जांच के लिए फरेंसिक मेडिसिन के लिए जनरल डिपार्टमेंट ले जाया गया। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी की डेडबॉडी की पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया पूरी हो गई है। सोमवार दोपहर दो बजे तक उनका शव मुंबई पहुंच सकता है।

(साभार- नवभारत टाइम्स)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More