भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, राष्ट्रगान से आती है दुर्गंध

0

यूपी के बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का विवादों से चोली दामन का साथ है। आए दिन सुरेंग्र सिंह मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। चाहे वो सीएम योगी को लेकर पक्षपात का आरोप हो या फिर अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलना रहा हो।

भारत के संविधान में अधिनायक शब्द है ही नहीं ये शब्द टीशता मुझे

एक बार फिर से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह विवादों में आ गए हैं। दरअसल, भाजपा ने विधायक ने इस बार राष्ट्रगान को लेकर विवादित बयान दिया है।

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि राष्ट्रगान के शब्दों से दुर्गंध आती है। भारत के संविधान में अधिनायक शब्द है ही नहीं ये शब्द टीशता मुझे।

Also Read : पुलिस अफसरों के हुए तबादले, देखें लिस्ट…

इतना ही नहीं भाजपा विधायक ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान का दुर्भाग्य है कि नेहरू जैसा व्यक्ति भारत का पहला प्रधानमंत्री बन गया। जिसके पास न तो भारतीयता थी और न ही भारत के संस्कार।

जवाहर लाल नेहरू की वजह से ही उसकी घोषणा नही हो सकी

जिस दिन भारत पाकिस्तान का बंटवारा हुआ और पाकिस्तान मुस्लिम देश और भारत अघोषित हिन्दू राष्ट्र बन गया लेकिन जवाहर लाल नेहरू की वजह से ही उसकी घोषणा नही हो सकी। लेकिन अब वह दिन भी जल्दी ही आएगा जब भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेहरू की जगह अगर पटेल होते तो आज भारत की तस्वीर कुछ और ही होती।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More