बड़ी खबर: यूपी के बाद बिहार में भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या

0

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह की हत्या के बाद अब एक और भाजपा नेता की हत्या का मामला सामने आया है। बिहार के बेगूसराय में भाजपा नेता गोपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

भाजपा पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह की हत्या:

जानकारी में मुताबिक़ शुक्रवार को बिहार के बेगुसराह में हथियारबंद बदमाशों ने भाजपा पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह की सिर में गोली मार दी। इस घटना में पहले तो पुलिस का कहना था कि उनके सिर पर रॉड से वार कर हत्या की गई है, जबकि पोस्टमार्टम के दौरान उनके सिर में गोली फंसी मिली।

Read Also: नये सांसदों की बैठक में सोनिया गांधी को चुना गया संसदीय दल का नेता

दिव्यांग थे भाजपा नेता गोपाल:

बता दें कि मृतक गोपाल, अमरौर के रहने वाले थे और अमरौर किरतपुर पंचायत के भाजपा अध्यक्ष थे। हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतर कर घंटों जाम लगा दिया। हालाँकि बाद में पुलिस ने मामले को शांत करवाकर जाम खुलवाया।

हत्या के कारणों और अपराधियों का अब तक नहीं चल सका पता:

वहीं अब तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। हत्यारों ने गोपाल सिंह को तब गोली मार दी जब वे घर के दरवाजे के आगे खटिया पर सो रहे थे। सुबह जब गोपाल की चाची चाय देने के लिए गई तो देखा कि गोपाल के सिर से खून बह रहा है। उनके चिल्लाने पर लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी गई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More