‘मस्जिद में बैठकर लिखी गई रामचरितमानस’ वाले बयान पर भड़की भाजपा
हिंदू धर्म का सबसे प्राचीन ग्रंथ रामचरितमानस पर एक बार फिर से बवाल शुरू हो गया है। बिहार में राजद विधायक रीतलाल यादव ने रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी की है। जिसके बाद से ये विवाद फिर से गहरा गया है। अब भाजपा ने एमएलए रीतलाल यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि रीतलाल यादव लालू प्रसाद यादव के चरवाहा विद्यालय से पढ़े हैं। जिसके हेड मास्टर तेजस्वी यादव हैं।
राजद सांसद का शर्मनाक बयान
बता दें, भाजपा पर धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का तंज कसते हुए राजद सांसद रीतलाल यादव बेहद ही शर्मनाक बयान दे बैठें। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस मस्जिद में बैठकर लिखी गई थी।
एमएलए रीतलाल यादव ने भाजपा को घेरते हुए कहा, ‘आज लोग एक-दूसरे को लड़ाने में जुटे हुए हैं। लोग राम मंदिर की चर्चा कर रहे हैं। इतिहास उठाकर देखिए कि रामचरितमानस मस्जिद में बैठकर लिखी गई। उस वक्त हमारा हिंदुत्व खतरे में नहीं था। जब इतने साल मुगलों ने राज किया, तब हिंदुत्व खतरे में नहीं था ?
पार्टी से मुस्लिमों को भगा दें… भाजपा
उन्होंने आगे कहा, ‘जब मुस्लिम लड़की ने भागवत कथा कही, तब किसी ने नहीं कुछ कहा। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि उस वक्त क्यों नहीं उसे देश से भगा दिया।’ राजद विधायक ने तंज कसते हुए कहा, ‘आप सच्चा हिंदू बनना चाहते हैं तो अपने पार्टी से सभी मुस्लिमों को भगा दें। आपको तीन तलाक भी नहीं लाना चाहिए।’
जदयू के प्रवक्ता ने की निंदा
राजद सांसद रीतलाल यादव के पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस को लेकर दिए गए विवादित बयान पर जमकर किरकिरी हो रही है। विधायक रीतलाल के इस बयान से सियासत गर्म हो गई है। जदयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि ऐसे बयानों का जनता में गलत संदेश जाता है। इनसे बचना चाहिए। धर्म लोगों का निजी मामला है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा अज्ञानी
राजद सांसद रीतलाल यादव के इस बयान पर बाजपा ने खूब तंज कसा है। भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि दुनिया के सबसे पुरातन धर्म हिंदू सनातन धर्म के खिलाफ बोलना अज्ञानता का परिचायक है।
चरवाहा विद्यालय से की है पढ़ाई
रामचरितमानस पर बयानबाजी करने वाले पहले जानकारी प्राप्त करें। इसके अलावा भाजपा नेता अरविंद सिंह ने भी नीतीश सरकार पर जुबानी हमला बोला है। अरविंद सिंह ने कहा कि तुलसीदास ने रामचरितमानस कहां लिखा, यह सब जानते हैं।
अरविंद सिंह ने कहा, ‘नीतीश कुमार ने जब से लालू प्रसाद यादव की पाठशाला में नामांकन कराया है, तब से नेता इस तरह के बयान दे रहे हैं। जो लोग ऐसा बोल रहे हैं, वे लालू यादव के चरवाहा विद्यालय से पढ़े हैं। जिसके हेड मास्टर तेजस्वी यादव रहे होंगे।’
Also Read : समान नागरिक संहिता पर सियासत! लॉ कमिशन मांग रही धर्मगुरुओं व लोगों की राय…