कांग्रेस के गढ़ में भाजपा का विश्वास पर दांव!

0

हमेशा से देश की राजनीति में यूपी का बहुत योगदान रहा है। पहले राजा भईया ने यूपी की राजधानी लखनऊ से नई पार्टी के साथ रैली की शुरुआत कर सभी दलों में खलबली मचा दी अब भाजपा कांग्रेस के संसदीय क्षेत्र पर नए प्रत्यशियों पर दांव लगाने की तैयारी में है।

प्रसिद्ध कवि और पूर्व आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास को यहां से उतार सकती है। दूसरा नाम कांग्रेस के करीबी नेता दिनेश सिंह का नाम भी है। वैसे कुमार विश्वास को भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर उतारने की खबरें पहले भी आ चुकी हैं।

Also Read :  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम होंगे सचिन

यूपी की रायबरेली में ब्राह्मण और ओबीसी वोट बराबर है। भाजपा कुमार विश्वास को इस क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाकर ब्राह्मण वोट साधने की कोशिश जुटा सकती है। कांग्रेस के गढ़ रायबरेली और अमेठी में भाजपा काफी समय से नजरें गड़ाये रखी हैं। इस कोशिश में भाजपा मंत्री स्मृति ईरानी, मनोज सिन्हा और वित्त मंत्री जेतली भी प्रयास कर चुके हैं।

उन्होंने कई मनमोहक घोषणाएं करके अमेठी और रायबरेली पर कुछ ज्यादा ही प्रेम बरसाया है। इतना ही नहीं स्मृति ईरानी 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। साथ ही आए दिन वो अमेठी दौरा भी करती रहती हैं। कुमार विश्वास पहले भी आम आदमी पार्टी की तरफ से अमेठी को जीतने के लिए चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन अमेठी वालों के दिल में खास जगह बना न पाए, उनका जादू चल न पाया। अगर दिनेश सिंह को देखा जाए तो अमेठी में सलोन और तिलोई विधानसभा सीटों पर काफी काम किया है। दिनेश वहां के एमएलसी भी रहे हैं।

16 दिसंबर को पीएम की रायबरेली में होगी पहली रैली

पीएम मोदी 16 दिसंबर को रायबरेली में पहली रैली करने वाले हैं। पीएम के रायबरेली दौरे को खास बताया जा रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More