‘बिटिया छठी माई के’ की हुई शानदर ओपनिंग

0

एक्शन स्टार यश कुमार की फिल्म ‘बिटिया छठी माई के’ बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को एक खास मौके चैती छठ पर रिलीज किया गया है। आज चेती छठ उगते सूर्य को अर्घ के साथ समाप्त हो गया। इसका फायदा फिल्म को मिला। पहले दिन सिनेमाघरों में काफी संख्या में दर्शक देखने को मिले।

नागराज, इच्छाधारी, दिलदार सांवरिया जैसी हिट फिल्में देने वाले यश कुमार और अंजना सिंह के किरदार को इस फिल्म में खूब सराहा जा रहा है। इसके अलावा अन्य कलाकारों का अभिनय भी काबिले तारीफ है जिसे दर्शक पसंद भी कर रहे हैं।

क्या है फिल्म कि कहानी?

फिल्म ‘बिटिया छठी माई के’ में यश कुमार कई शेड में नजर आ रहे हैं। यश एक ऐसे पिता का किरदार निभा रहे हैं जो काफी सीधा—साधा गांव का एक निर्धन है। मगर उसकी ख्वाहिश एक बेटी की होती है। इसके लिए वह छठ मईया से मन्नत मांगता है। उसे बेटी मिलती भी है। उसकी परवरिश कैसे करता है और फिर जब बच्ची बड़ी हो जाती है तो उसे किन—किन कठनाईयों से गुजरना पड़ता है, यह फिल्म में बखूबी दिखाया गया है।

फिल्म का निर्देशन सुजीत वर्मा ने किया है। इस फिल्म को निर्देशक बेहद साफगोई से पर्दे पर उतारने में सफल रहे हैं। पूर्वोत्तर भारत में छठ महापर्व अतिविशिष्ठ है। इसमें पूरा समाज इस महापर्व को बहुत हर्ष और आस्था से मनाता है।

यह भी पढ़ें: ‘चोर पुलिस’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा पर चढ़ा भोजपुरिया रंग, बोले – ऐसन कैसन टुकुर टुकुर देखत रह…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More