‘चोर पुलिस’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार

0

भोजपुरी फिल्म ‘चोर पुलिस’ का जलवा कायम है। फिल्म दूसरे वीकेंड में है लेकिन सिनेमाघरों की खिड़की पर दर्शकों की भीड़ बढ़ती जा रही है। लोगों ने भोजपुरी सिनेमा में एक चोर की जर्नी बेस्ड इस फिल्म को खूब पसंद किया है। यह फिल्म महिला दर्शकों को भी सिनेमाघर में खींच लाने में सफल रही।

भोजपुरी फिल्मों के पितामह कहे जाने वाले अभिनेता कुणाल सिंह अब निर्माता के रूप में भी हिट हो गए। उन्होंने बताया कि फिल्म बेहद रोमांचक है। फिल्म में चोर की जर्नी बिहार, नेपाल, बनारस, मुंबई और गुजरात तक चलती है। निर्माता कुणाल सिंह ने बताया कि इसमें मेरा बेटा आकाश सिंह यादव को लीड रोल में है। उसके साथ रानी चटर्जी और अंजना सिंह की केमेस्ट्री लाजवाब है।

भोजपुरिया दर्शकों की पसंद जानते हैं निर्माता कुणाल सिंह-

यह कहना गलत नहीं है कि कुणाल सिंह ​भोजपुरी सिनेमा और भोजपुरिया दर्शकों की पसंद की नब्ज को बखूबी समझते हैं। शायद यही वजह है कि उन्होंने लीक से हटकर एक सब्जेक्ट को चुना और उसे बनाने की हिम्मत की। यह फिल्म मल्टीकास्टिंग है।

​बता दें कि इसका निर्देशन अनिकेत मिश्रा ने किया है। फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला है। फिल्म में आकाश यादव, अंजना सिंह, अवधेश मिश्रा,मनोज टाइगर, समीर, संजय वर्मा, बबली गोस्वामी, बृजेश त्रिपाठी ​आदि भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: रानी चटर्जी और काजल राघवानी का डबल डोज है ‘चोर पुलिस’, देखें ट्रेलर

यह भी पढ़ें: रिलीज हुई ‘चोर पुलिस’, दर्शकों का मिला ज़बरदस्त रिस्पांस

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More