बर्थडे स्पेशल : आलिया भट्ट की वो तस्वीरें, जिन्हें आपने अबतक नहीं देखा

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने यूं तो इंडस्ट्री में बहुत कम वक्त बिताया है लेकिन इतने कम वक्त में वह अपनी अलग पहचान बना पाने में कामयाब रही हैं। साल 1999 में आई फिल्म ‘संघर्ष’ में आलिया ने एक बाल कलाकार के तौर पर काम किया था और एक वयस्क के तौर पर उन्होंने अपना डेब्यू साल 2012 में फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” से किया। साल 2017 में उनकी फिल्म “बद्रीनाथ की दुल्हनिया” रिलीज हुई थी। आलिया की कोशिश रहती है कि वह अलग-2 फिल्मों में विभिन्न तरह के किरदारों पर प्रयोग कर सकें।

…तो उनके बर्थडे पर आइए आपको दिखाते हैं उनके द्वारा लिए गए कुछ अलग-अलग लुक्स

alia bhatt

डेब्यू फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” में आलिया एक युवा स्टूडेंट के तौर पर नजर आईं। महेश भट्ट की बेटी ने इस फिल्म में अपने लुक्स से लाखों दिलों को जीत लिया।

alia bhatt

फिल्म ‘हाइवे’ में वह एक ऐसी लड़की के किरदार में नजर आईं जिसे किडनैप किया गया है। फिल्म में इस बार उनका लुक पहले से काफी अलग था।

Alia bhatt

चेतन भगत के नॉवेल पर आधारित फिल्म “2 स्टेट्स” में आलिया भट्ट अर्जुन कपूर के साथ नजर आईं। फिल्म में उनका लुक इस बार ट्रेडिश्नल था।

Alia Bhatt

फिल्म “कपूर एंड सन्स” में आलिया भट्ट(Alia Bhatt) ने एक बोल्ड और मस्तमौला लड़की का लुक लिया और इस फिल्म का गाना “लड़की ब्यूटीफुल” खूब पॉपुलर हुआ। यह एक रीमेक सॉन्ग था।

Aalia Bhatt

फिल्म “उड़ता पंजाब” में आलिया भट्ट(Alia Bhatt) का लुक उनका अब तक का सबसे डिफरेंट लुक था। उन्होंने इस फिल्म में एक बिहारी लड़की का किरदार निभाया जो कि हॉकी प्लेयर बनना चाहती है। इस फिल्म के लिए आलिया ने भोजपुरी बोलना सीखा था।

Aalia-Bhatt

Also Read : आमिर खान ने बताई अमिताभ बच्चन के दर्द की वजह, आप भी जानें…

फिल्म डियर जिंदगी में आलिया भट्ट(Alia Bhatt) एक मानसिक रूप से परेशान लड़की के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ थे सुपरस्टार शाहरुख खान।

Alia Bhatt and shahrukh khan

 

साल 2017 में आई फिल्म “बद्रीनाथ की दुल्हनिया” में आलिया भट्ट(Alia Bhatt) ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया जो यूपी के झांसी से है और एयर होस्टेस बनना चाहती है।

Aalia Bhatt

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More