गूगल ने ‘बेगम अख्तर’ को समर्पित किया डूडल

0

मल्लिका-ए-गजल’ के नाम से प्रसिद्ध बेगम अख्तर की 103वीं जयंती पर शनिवार को गूगल ने एक विशेष डूडल के जरिए उन्हें याद किया।

also read : पहले मैच में आज आमने-सामने होंगी ‘भारत-आस्ट्रेलिया’

उनके कुछ प्रशंसक भी उनके पास बैठे नजर आ रहे हैं

गजल की मल्लिका की याद में गूगल ने एक खास डूडल तैयार किया। इस खूबसूरत डूडल में बेगम अख्तर सितार बजाती दिख रही हैं। वहीं, उनके कुछ प्रशंसक भी उनके पास बैठे नजर आ रहे हैं।

also read : गुमराह कर रही ‘हनीप्रीत’ : हरियाणा पुलिस

भारतीय शास्त्रीय संगीत में भी महारत हासिल

बेगम अख्तर का जन्म 1914 में फैजाबाद में हुआ था। अख्तर का बचपन का नाम अख्तरी बाई फैजाबादी था। बेगम अख्तर को केवल गजल शैली में ही नहीं, बल्कि दादरा और ठुमरी जैसे भारतीय शास्त्रीय संगीत में भी महारत हासिल थी।

also read : वोटों के ‘ध्रुवीकरण’ से होगी बीजेपी की नईया पार!

नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था

अख्तर को भारतीय संगीत में उनके योगदान के लिए पद्मश्री और पद्म भूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया था। उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। गजल की मल्लिका की याद में गूगल ने एक खास डूडल तैयार किया। इस खूबसूरत डूडल में बेगम अख्तर सितार बजाती दिख रही हैं। वहीं, उनके कुछ प्रशंसक भी उनके पास बैठे नजर आ रहे हैं।

also read : बिहार के विश्वविद्यालय में भगवान गणेश बने परीक्षार्थी!

अख्तर का 30 अक्तूबर, 1974 को निधन हो गया

प्रारंभिक गायिकाओं में शामिल अख्तर को महफिलों या निजी समारोहों में गाने के स्थान पर सार्वजनिक समारोहों में कार्यक्रम पेश करने की शुरुआत करने के लिए जाना जाता है। अख्तर का 30 अक्तूबर, 1974 को निधन हो गया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More