योगी सरकार का बड़ा फैसला! अब विवाहित बेटियों को भी मिल सकेगी अनुकंपा के आधार पर नौकरी

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने  बेटियों के हक के लिए बड़ा फैसला किया है। मृतक आश्रित कोटे यानी अनुकंपा के आधार पर अब विवाहित बेटियां भी सरकारी नौकरी  पा सकेंगी।

0

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने  बेटियों के हक के लिए बड़ा फैसला किया है। मृतक आश्रित कोटे यानी अनुकंपा के आधार पर अब विवाहित बेटियां भी सरकारी नौकरी  पा सकेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन को मंजूरी दे दी। इसके बाद सरकारी विभागों में अनुकंपा के आधार पर विवाहित बेटियां भी सरकारी नौकरी की हकदार होंगी।

पहले सिर्फ अविवाहित बेटियों को था हक:

बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश में मृतक आश्रित कोटे पर अनुकंपा के आधार पर विवाहित या अविवाहित बेटों के अलावा अविवाहित बेटियों को ही नौकरी देने की व्यवस्था थी। विवाहित पुत्रियों के लिए व्यवस्था न होने पर इनकों मृतक आश्रित कोटे पर अनुकंपा के आधार पर नौकरियां नहीं मिल पा रही थीं। कुछ मामलों में तो इकलौटी विवाहित बेटी होने के चलते परिवारों को मुश्किल का सामना करना पड़ता था।

सीएम योगी ने लगाई मुहर:

इस मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है और पुरानी व्यवस्था में संशोधन करते हुए सहमति बनी कि कुटुंब की परिभाषा में विवाहित पुत्रियों को भी जोड़ दिया जाए। इसके आधार पर कार्मिक विभाग ने उत्तर प्रदेश सेवाकाल में मृत सरकारी कर्माचरियों के आश्रितों की भर्ती नियामवली 2021 को कैबिनेट मंजूरी के लिए भेजा था। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दे दी है।

 

यह भी पढ़ें: गैंगरेप मामले में MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला, अखिलेश सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति दोषी करार

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More