भोजपुरी अभिनेता निरहुआ ने अखिलेश यादव पर किया तंज, उठाये ये सवाल…

0

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा की तरफ से भोजपुरी जगत के मेगास्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ चुनाव लड़ने जा रहे  हैं। इसी कड़ी में चुनावी रंग रूप में रंगे निरहुआ ने भी राजनीतिक बयानबाजी देते हुए कहा कि इस जंग में जीत उनकी ही होगी। 

अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ सीट पर निरहुआ लड़ रहे चुनाव:

सपा प्रमुख अखिलेश के साथ उनकी चुनावी प्रतिस्पर्धा पर उन्होंने कहा कि अखिलेश ‘भैया’ के खिलाफ उनकी लड़ाई दरअसल विचारों की जंग है। उन्हें विश्वास है कि वह इसमें जीत हासिल करेंगे।

कहा अखिलेश से विचारों की लड़ाई:

निरहुआ ने आजमगढ़ से बाहरी प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने पर चिंता जाहिर करते हुए साल 2014 में मुलायम सिंह यादव की जीत और इसके बाद अखिलेश के इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने पर तंज किया है।  उन्होंने कहा, आजमगढ़ में लोग चुनाव जीतने के लिये आते हैं और जीतकर निकल जाते हैं। ऐसे थोड़े ही चलेगा। हम पूर्वांचल के हैं। हम लोगों का सपना है कि हमारा आजमगढ़ भी बने-संवरे ताकि दुनिया देखे।

आजमगढ़ में बाहरी प्रत्याशियों को टिकेट देने पर खड़े किये सवाल:

उन्होंने ये भी कहा कि अब जो लोग खाली जीतने आते हैं, उन्हें तो भगाना ही पड़ेगा। आजमगढ़ से सपा द्वारा क्षेत्र के बाहरी को टिकट देने का विरोध करते हुए निरहुआ ने कहा कि आजमगढ़ के ही रहने वाले किसी व्यक्ति को अपनी पार्टी से टिकट दें। क्या यहां काबिल लोगों की कमी है?

ये भी पढ़ें: महागठबंधन रैली: कांग्रेस और BJP में कोई फर्क नहीं-अखिलेश यादव

वहीं पूर्व सीएम अखिलेश द्वारा यश भारती पुरस्कार प्राप्त कर चुके निरहुआ ने कहा कि राजनीति विचारों की लड़ाई है। इसमें यह देखना होगा कि जनता का भला किसमें है।

जातिवाद पर अखिलेश और मायावती से किया सवाल:

इतना ही नहीं निरहुआ ने गठबंधन समेत बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि बहन जी दलितों की राजनीति करती हैं, मगर 38 में से एक भी सीट पर दलित को टिकट नहीं दिया। अखिलेश यादवों के नेता बनते हैं। वह बताएं कि उन्होंने पूर्वांचल में कितने यादवों को टिकट दिया है?

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More