भोजपुरी सिनेमा की हेलन सीमा सिंह की शादी फिक्स, जल्द बनेंगी दुल्हन

0

भोजपुरी सिनेमा की हेलन कहीं जाने वाली एक्ट्रेस सीमा सिंह को उनका रियल लाइफ हीरो मिल गया है। सीमा सिंह बहुत जल्द दुल्हन बनने जा रही है। उनकी शादी की तारीख तय हो गयी है। बता दें कि सीमा सिंह अपने दोस्त और बिजनेसमैन सौरभ कुमार के साथ 13 मार्च को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। दोनों की शादी के कार्ड भी आ गए हैं। सीमा और सौरभ की शादी मुंबई के जुहू होटल में होनी है।

सीमा का दिल जितने के लिए सौरभ ने किया ये सब:

सौरभ को सीमा को मनाने के लिए काफी मशक्क्त करनी पड़ी, पहली मुलाक़ात पटना में एक शो के दौरान हुई, शो तो कैंसिल हो गया लेकिन उदास सीमा को दिलासा देने वाले सौरभ से उनकी दोस्ती जरूर हो गयी। जिसके बाद सौरभ ने सीमा को प्रपोस करने के लिए एक शो का निर्माण तक कर डाला था। सीमा सौरभ को पसंद तो करती ही थी, लेकिन शो की शूट के आखिरी दिन जब सौरभ ने सीमा को प्रपोज किया तो सीमा ने भी हां कर दी।

ये भी पढ़ें: Video: पवन सिंह की ‘क्रेक फाइटर’ का फर्स्ट लुक जारी

500 से ज्यादा फिल्मों-शो में काम कर चुकी आइटम क़्वीन सीमा:

बता दें कि सीमा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ साल 2007 में ‘कहां जईबा राजा नजरिया लड़ाई के’ से की थी। भोजपुरी सिनेमा में एंट्री के बाद से अब तक सीमा सिंह ने 500 से भी ज्यादा फिल्में और एल्बम में काम किया है।

सीमा को भोजपुरी की आइटम क्वीन के रूप में भी पहचाना जाता है। सीमा सिंह को पहला ब्रेक भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के होली एल्बम में मिला था। बाद में कई फिल्में करने के बाद उनके करियर की गाड़ी पटरी पर आ गई। सीमा सिंह वैसे तो इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली हैं लेकिन उनका परिवार मुंबई में रहता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More