अब भोजपुरी के महारथियों के बीच होगा क्रिकेट का महासंग्राम

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मेगा स्टार्स अब क्रिकेट के मैदान में जोर आजमाएंगे। सितारे हाथों में बल्ला और गेंद थामे एक दूसरे को आंखे दिखाते और जोर लगाते नजर आएंगे। मौका होगा भोजपुरी इंडस्ट्री प्रीमियर लीग (BIPL) का।

2020 में इस लीग का आयोजन लखनऊ के इकाना स्टेडियम ​में किया जाएगा। 20 फरवरी से होने वाले इस आयोजन में भोजपुरी अभिनेताओं के बीच क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इस दौरान भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज आमने सामने नजर आएंगे।

मशहूर फिल्म अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव इसके ‘ब्रांड एंबेसडर’ होंगे। रवि किशन, मनोज तिवारी, निरहुआ से लेकर राजपाल यादव तक दर्जनों सेलेब्रिटीज़ 20 से 23 फ़रवरी तक रोज़ मैच खेलेंगे।

हॉट हसीनाएं भी होंगी साथ-

20 से 23 फरवरी तक होने वाले भोजपुरी इंडस्ट्री प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ी पूरे दम-खम के साथ मैदान में उतरेंगे। उनका साथ देने के लिए भोजपुरी फिल्मों की हॉट हसीनाएं भी होंगी। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

फिल्मों के बाद अब क्रिकेट के मैच में भी भोजपुरी स्टार्स के बीच जबर्दस्त मुकाबला होगा और देखना होगा कि इस बार भोजपुरी इंडस्ट्रीज प्रीमियर लीग का विजेता कौन होगा?

यह भी पढ़ें: पुजारा ने किया ऐसा डांस कि …

यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी को पावर स्टार पवन सिंह ने दी जन्मदिन की बधाई

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)