इस एक्टर ने जीता ‘विलेन ऑफ द ईयर’ का खिताब

विलेन ऑफ द ईयर का अवार्ड का खिताब पाने पर सुशील सिंह ने अवार्ड के आयोजक एवं अपने सभी फैंस को धन्यवाद दिया है

0

अपनी बेहतरीन अभिनय शैली के चलते भोजपुरी सिनेमा जगत में खास जगह बनाने वाले अभिनेता सुशील सिंह को ‘विलेन ऑफ द ईयर’ के अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह खिताब ग्रीन सिनेमा अवार्ड 2020 में दिया गया।

डेढ़ दशक से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग का जलवा दिखाने और सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सुशील सिंह को यह सम्मान दिया गया है। विलेन ऑफ द ईयर का अवार्ड का खिताब पाने पर सुशील सिंह ने अवार्ड के आयोजक एवं अपने सभी फैंस को धन्यवाद दिया है।

बता दें कि सुशील सिंह को मिली इस कामयाबी के पीछे एक चुनौतीपूर्ण सफर रहा है। 17 सालों के चुनौतियों से भरे लंबे फिल्मी सफर में उन्होंने अपना सौ प्रतिशत योगदान भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को दिया है।

सुशील सिंह ने अब तक अलग अलग तरह के किरदार निभा कर दर्शकों के बीच अपनी अमिट छाप छोड़ी है। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे बहुत कम फिल्में करते हैं, लेकिन जो करते हैं, वो बहुत दमदार होता है।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी फिल्म ‘दिल तुझ पर क़ुर्बान’ की शूटिंग पूरी

यह भी पढ़ें: मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों में लगाया बोल्‍डनेस का तड़का, अब इंडस्ट्री को कहा अश्लील

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More