बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पादरी को पीटने का आरोप

0

कोयम्बटूर में चर्च के एक पादरी की बेरहमी से पिटाई किये जाने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार (19 अप्रैल 2018) की है। इस मामले में पादरी की पिटाई करने का आरोप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर लगा है। पीड़ित का नाम आर थंगराज है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, 45 साल के थंगराज खुद भी बीजेपी कार्यकर्ता ही है।

थंगराज पर धारदार हथियार से हमला किया गया

थंगराज पर हमला उस वक्त किया गया, जब वो गुरुवार को सुबह आठ बजे गांधी नगर इलाके में स्थित अपने घर के पास टहल रहे थे। तभी वहां मौजूद तीन लोगों ने थंगराज पर हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया।पहले इन लोगों की थंगराज के साथ कहा-सुनी हुई और फिर इन लोगों ने थंगराज की बुरी तरह से पिटाई कर दी। थंगराज पर धारदार हथियार से हमला किया गया।

Also Read :  नवंबर से नहीं छपे 500 के नोट, अब 3 शिफ्ट में छपाई

इस हमले में उनके कंधे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल थंगराज का इस वक्त कोयम्बटूर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि भाजपा कार्यकर्ता थंगराज ने 10 साल पहले अपनी इच्छा से अपना धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपना लिया था। धर्म परिवर्तन करने के बाद थंगराज को कई संगठनों की तरफ से धमकी भी मिल रही थी। जिन लोगों ने थंगराज के साथ मारपीट की, वे पहले से ही थंगराज के धर्म परिवर्तन करने से नाराज थे।

सड़क पर उतर कर अपना विरोध जताया

इधर इस घटना के विरोध में कोयम्बटूर में ईसाई संप्रदाय के लोग आक्रोशित हो गए हैं। ईसाई संप्रदाय के लोगों ने यहां सड़क पर उतर कर अपना विरोध जताया। कई जगहों पर ईसाई धर्म के लोगों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया है। इन लोगों ने इस घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और उनपर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

केस दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है

आर थंगराज के साथ मारपीट करने वाले तीन लोगों की पहचान अरुमुगम, राधाकृष्णन और पारामाशिवम के रूप में हुई है। इस मामले में चर्च के सदस्यों ने कोयम्बटूर के पुलिस कमिश्नर से भी मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान पुलिस कमिश्नर ने इन लोगों को भरोसा दिलाया है कि मामले के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में रथिनापुरी पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

जनसत्ता

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More