अमरनाथ यात्रा : 3,500 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू से रवाना

0

वार्षिक अमरनाथ यात्रा(Amarnath Yatra) के लिए गुरुवार को 3,500 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, “सुबह 3.25 बजे 153 वाहनों के काफिले के साथ 3,500 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुआ।”

गौरतलब है कि सोमवार शाम को अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है।

रामबन जिले के पंथाल सेक्टर में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से बुधवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद कर दिया गया।

Also watch this : पूर्व आईपीएस ने शेयर किया बिकनी गर्ल का वीडियो, क्या आपने देखा

हालांकि, बुधवार शाम को राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया।

तीर्थयात्रियों से भरे सभी वाहनों को शाम 3.30 बजे से पहले घाटी में प्रवेश करने से पहले जवाहर सुरंग से होकर गुजरना पड़ा।

अभी तक 1.68 लाख तीर्थयात्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं। बुधवार को यात्रा का 14वां दिन रहा।

यह 40 दिवसीय यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी और सात अगस्त को समाप्त होगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More