इस होली बनारसी अंदाज में करें मेहमानों का स्वागत, खिलाएं चूड़ा मटर

इस होली आप मेहमानों का स्वागत बनारसी स्नैक चूड़ा मटर से करते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका। 

0

फाल्गुन की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला त्योहार होली रंगों का त्योहार है। इस दिन को पूरे देश में हर्षों उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार होलिका दहन 9 मार्च को है और रंग इस बार 10 मार्च को खेला जाएगा। इस दिन खास तौर पर घरों में कई तरह के पकवान बनते है। 

तो क्यों न इस होली आप मेहमानों का स्वागत बनारसी स्नैक चूड़ा मटर से करते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

चूड़ा मटर बनाने के लिए सामग्री-

  • चूड़ा: 160 ग्राम (करीब 2 कप)
  • हरी मटर: 1 कप
  • बारीक कटा धनिया: 4 बड़ी चम्मच
  • काजू: 10
  • हरी मिर्च: 1
  • अदरक: आधा इंच
  • तेल: 2 बड़ी चम्मच
  • नींबू: 1
  • हींग: 1/2 चुटकी
  • जीरा: 1/2 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला: 1/2 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च: 1/2 छोटी चम्मच
  • चीनी: 1 छोटी चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार

चूड़ा मटर बनाने का तरीका-

चूड़ा मटर नमकीन बनाने के लिए सबसे पहलने 2 कप चावल चूड़ा ले। चूड़े को पानी से कम से कम दो बार धो कर अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ऐसा करने से यह अच्छे से फूल जाए।

अब एक कढ़ाई में 2 चम्मच सरसों का तेल डालकर गर्म कर लें। इसके बाद इसमें काजू डालकर कम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें और फिर इसे कढ़ाई से बाहर एक बर्तन में निकाल लें।

अब इस तेल में 1/2 छोटी चम्मच जीरा, 1/2 इंच अदरक, 1 हरी मिर्च और 1/2 पिंच हींग डालें और मद्धम आंच पर भुनें। फिर इसमें 1 कप हरी मटर और 1/4 कप पानी डाल दें और इसे ढंक दें। 5 मिनट बाद ढ़क्कन खोलकर चेक करें कि मटर गल गई है या नहीं। अगर मटर नहीं गली है तो इसे थोड़ी देर और ढककर पकाएं।

इसके बाद इसमें 1 छोटी चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच चीनी, 1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला ,1/2 छोटी चम्मच काली मिर्च और चूड़ा डालकर हलके हाथ से चमचे को चलाते हुए पकाएं। जब यह थोड़ा पक जाए तो इसमें बारीक कटी हरी धनिया, नींबू का रस और काजू डालकर मिक्स कर लें।

लीजिए होली पर मेहमानों के सामने सर्व करने के लिए आपका बनारसी स्नैक चूड़ा मटर एकदम रेडी हो चुका है, इसे एक प्लेट में निकाल लें आर ड्राई फ्रूट्स और धनिया, नींबू से गार्निश कर सर्व करें।

यह भी पढ़ें: #HappyHoli : इस रेसिपी से होली पर मेहमानों का करें खुश

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More