शिमला बना बहराइच, बर्फ से ढकी सड़के

लगातार हो रही बर्फबारी से लोग अपने घरों में दुबके हुए है। किसान काफी परेशान है

0

बहराइच की सड़के शिमला बन गई है। चारों ओर बर्फ ही बर्फ जमा हुआ है। लगातार हो रही बर्फबारी से लोग अपने घरों में दुबके हुए है। किसान काफी परेशान है। बर्फबारी से किसानों के खेतों में लगी फसल बर्बाद हो जा रही है। फसलों के बराबर खेतों में पानी भरा हुआ है।

बहराइच जिले में गुरूवार देर रात मौसम ने करवट बदला। बूंदाबांदी से शुरू हुई बारिश रात में तेज हो गई। सुबह होते ही बादलों में गड़गड़ाहट की तेज आवाज से ओले गिरने शुरू हुए। रूक-रूक कर हो रही ओलावृष्टि व बारिश से जिले की अधिकांश सड़कों पर पानी आ गया।

चारों तरफ बर्फ ही बर्फ-

फखरपुर क्षेत्र के वजीरगंज का नजारा शिमला जैसा हो गया है। चारों तरफ बर्फ जमी हुई है। लगातार हो रही ओलावृष्टि से किसान व आमजन परेशान है। बचाव के लिए लोग सुबह से ही अपने घरों में दुबके हुए है। सड़कों पर बर्फ जमा होने के कारण सुबह से ही सन्नाटा पसरा हुआ है।

टूटे गाड़ी के शीशे-

जिले में लगातार हो रहे ओलावृष्टि व बारिश से गाड़ियों के शीशे टूट गए। तेज ओलावृष्टि के कारण सड़कों पर वाहन के चक्के रूक गए। जब ओलावृष्टि रूकी तब लोग अपने टूटे शीशे के वाहन से अपने गंतव्य को रवाना हुए।

यह भी पढ़ें: बर्फबारी में फंसा जवान अपनी ही शादी में नहीं पहुंच सका, सेना बोली- इंतजार करेगी जिंदगी

यह भी पढ़ें: Video : बर्फीली वादियों में बेटी Ziva संग स्नोमैन बना रहे MS Dhoni

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More