असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, कई नदियां उफान पर

0

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कुछ और क्षेत्रों में भी पानी भर गया है। 21 जिलों के लगभग नौ लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। लगातार वर्षा के कारण कई नदियां उफान पर हैं। वर्षा और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि बाढ़ का पानी बोंगईगांव जिले के अधिकांश स्‍थानों में कम हो गया है।

बाढ़ का पानी ऊपरी असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में भी घुस गया है। जानवरों की सुरक्षा के लिए उन्हें सुरक्षित जगह भेजने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा नेशनल हाईवे पर वाहनों के आने-जाने पर रोक लगाई गई है।

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यों में लगाया गया है। चार हजार लोग, 68 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच खाने-पीने के समान बांट रहे हैं। हालांकि बाढ़, भूस्खलन में छह लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें: UP : लगातार हो रही बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित

यह भी पढ़ें: तेज बारिश के कारण अमेरिका में आई बाढ़, व्हाइट हाउस में घुसा पानी

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More