फिर विवादों में आशुतोष गोवारिकर की ‘पानीपत’, लगा ये आरोप

0

फिल्म मेकर आशुतोष गोवरिकर की पीरियड फिल्म ‘पानीपत’ विवादों में है। राजस्थान के भरतपुर के जाटों ने फिल्म की स्क्रिप्ट पर आपत्ति जताई है।

ये है आरोप-

आरोप हे कि फिल्म में महाराज सूरजमल को गलत तरीके से पेश किया गया है।

दरअसल फिल्म में महाराज सूरजमल को मराठा पेशवा सदाशिव राव भाऊ से हरियाणवी और राजस्थानी में संवाद करते दिखाया गया है।

इसके विपरित लोगों का मानना है कि महाराज सूरजमल शुद्ध रूप से ब्रज भाषा बोलते थे।

कृति सेनन के डायलॉग पर आपत्ति-

फिल्म में कृति सेनन के डायलॉग पर पेशवा बाजीराव के वंशज ने आपत्ति जताई थी।

उनका कहना था कि कृति सेनन का डायलॉग मस्तानी और पेशवा को बदनाम करता है।

कृति अर्जुन कपूर से कहती है, ‘मैंने सुना है कि जब पेशवा अकेले मुहिम पर जाते है तो एक मस्तानी के साथ लौटते हैं।’

विवाद इसी डायलॉग को लेकर था।

फिल्म पर कहानी चोरी का आरोप-

इसके अलावा फिल्म पर कहानी की चोरी का भी आरोप लगा था।

मामले में फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

यह भी पढ़ें: 11 साल बड़ी मलाइका संग रिश्ते को लेकर ट्रोल हुए अर्जुन कपूर

यह भी पढ़ें: अब गणित से नहीं लगेगा डर

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More