पुलिस विभाग हुआ शर्मसार : पुलिसकर्मी ने जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ किया रेप…

0

एक बार फिर पुलिस विभाग को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस कांस्टेबल ने एक महिला को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया है।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अन्य दोनों आरोपी दुष्कर्म के समय पहरेदारी कर रहे थे। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

प्रेमी के साथ घूमने निकली थी महिला-

जानकारी के मुताबिक महिला दो बच्चों की मां है। महिला अपने प्रेमी के साथ रात में ग्राम कचांदुर भाठा मैदान की तरफ घूमने निकली थी।

उसी समय जेवरा सिरसा चौकी का कांस्टेबल अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचता है। वहीं प्रेमी के साथ घूम रही महिला के साथ जबरदस्ती करने लगता है।

महिला के साथ किया रेप-

इसके बाद कांस्टेबल दोनों को डराने-धमकाने लगता है। फिर महिला को जान से मारने की धमकी देकर सुन-सन जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता है।

उस दौरान उसके दो साथी पहरेदरी करते रहते हैं। सोमवार को महिला जेवरा सिरसा चौकी पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

मामले की जांच कर रही पुलिस-

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अन्य दोनों आरोपी दुष्कर्म के समय पहरेदारी कर रहे थे।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जाे भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कर्रवाई की जाएगी। मामला छत्तीसगढ़ के भिलाई का है।

यह भी पढ़ें: दो गुटों के बीच समझौता कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, 6 सिपाही घायल

यह भी पढ़ें: VIDEO : दहाड़ें मार-मार कर रोए मनीष गुप्ता की हत्या के आरोपी पुलिसवाले, थानेदार पर लगाए ये गंभीर आरोप

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More